LNMU UG Merit List 2025: मिथिला यूनिवर्सिटी में एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट जारी, 4 साल का होगा BA BSc BCom

LNMU UG Merit List 2025: मिथिला यूनिवर्सिटी में एडमिशन का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. बिहार के मशहूर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) की ओर से शैक्षणिक सत्र 2025-29 के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी हो गई है. बीए, बीएससी और बीकॉम में चार साल के कोर्स में एडमिशन के लिए पहली लिस्ट जारी हुई है. ऐसे में जो छात्र यहां एडमिशन लेना चाहते हैं वो मेरिट लिस्ट lmnu.ac.in पर चेक कर सकते हैं.

LNMU UG Merit List 2025: बिहार के प्रतिष्ठित ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) में पढ़ाई का सपना देख रहे छात्रों के लिए खुशखबरी है. विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-29 के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. BA, BSc और BCom जैसे चार वर्षीय कोर्स में दाखिले के इच्छुक छात्र अब मेरिट लिस्ट ऑनलाइन देख सकते हैं. पहली लिस्ट जारी होते ही छात्रों में उत्साह है और सीटें जल्द भरने की संभावना है.

ऐसे में जिनका नाम लिस्ट में आया है, वे जल्दी से जल्दी दाखिले की प्रक्रिया पूरी कर लें. मेरिट लिस्ट विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट lnmu.ac.in पर अपलोड की गई है. मेरिट लिस्ट चेक करने के बाद प्रिंट लेकर रख सकते हैं.

LNMU UG Merit List 2025: काउंसलिंग में होना होगा शामिल

मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद छात्रों को यूनिवर्सिटी के निर्देश के अनुसार काउंसलिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में शामिल होना होगा. इसके लिए सभी जरूरी दस्तावेज जैसे इंटरमीडिएट की मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो) आदि साथ लाना जरूरी है. जिन छात्रों का नाम पहली मेरिट लिस्ट में नहीं आया है, वे निराश न हों क्योंकि आगे और भी मेरिट लिस्ट जारी होने की संभावना है.

LNMU UG Merit List 2025 Mithila University यहां डायरेक्ट करें चेक.

मिथिला यूनिवर्सिटी मेरिट लिस्ट

मिथिला विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि पहली मेरिट लिस्ट के आधार पर एडमिशन की प्रक्रिया अगले कुछ दिनों में पूरी कर ली जाएगी. इसके बाद खाली बची सीटों के लिए दूसरी और तीसरी मेरिट लिस्ट भी प्रकाशित की जाएगी. सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर यूनिवर्सिटी की वेबसाइट चेक करते रहें ताकि किसी भी जरूरी अपडेट से चूक न जाएं.

ये भी पढ़ें: CUET UG का रिजल्ट जारी, इस Direct Link से सबसे पहले देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >