Top 5 MBA College in India: भारत में MBA (मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) आज के समय की सबसे पॉपुलर और करियर-ओरिएंटेड डिग्री मानी जाती है. हर साल लाखों स्टूडेंट्स मैनेजमेंट की पढ़ाई करने और अच्छी सैलरी वाली नौकरी पाने के लिए टॉप B-schools में एडमिशन लेने का सपना देखते हैं.
देश में कई बेहतरीन मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट हैं. लेकिन कुछ कॉलेज अपनी शानदार रैंकिंग, बेहतरीन प्लेसमेंट और मजबूत इंडस्ट्री कनेक्शन के कारण सबसे अलग पहचान रखते हैं. आइए जानते हैं कि इंडिया के टॉप 5 एमबीए कॉलेज ( Top 5 MBA College in India) कौन-कौन से हैं. साथ ही इन कॉलेज में एडमिशन कैसे मिलता है और प्लेसमेंट के क्या ऑप्शन मौजूद है.
Top 5 MBA College in India
- IIM अहमदाबाद
- IIM बैंगलोर
- IIM कोझिकोड
- IIM कलकत्ता
- IIM लखनऊ
IIM अहमदाबाद
आईआईएम अहमदाबाद को NIRF रैंकिंग 2025 में 1 रैंक मिला है. IIM अहमदाबाद मैनेजमेंट एजुकेशन के सेक्टर में कई करियर ऑरिएंटेड कोर्स प्रोवाइड करता है. यहां का एकेडमिक माहौल, इंडस्ट्री कनेक्शन और एलुमनी नेटवर्क बहुत मजबूत है. इंटरनेशनल रैंकिंग में भी यह वर्ल्ड के टॉप B-Schools में शामिल होता है.
IIM अहमदाबाद (Top 5 MBA College in India) में PGP (MBA) कोर्स में एडमिशन लेने के लिए सबसे पहले CAT (कॉमन एडमिशन टेस्ट) एग्जाम पास करना होता है. CAT स्कोर के आधार पर स्टूडेंट्स को शॉर्टलिस्ट किया जाता है. यहां का प्लेसमेंट रिकॉर्ड काफी अच्छा है. PGP ब्रांच का हाईएस्ट पैकेज 1.1 करोड़ का देखा गया है.
IIM बैंगलोर
आईआईएम बैंगलोर में GMAT या GRE एग्जाम के जरिए Executive MBA कोर्स में एडमिशन मिलता है. NIRF रैंकिंग 2025 में इस कॉलेज को 2 रैंक मिला है. यहां Infosys, Deloitte, Amazon, Flipkart, ICICI Bank, Cisco और genpect जैसे टॉप कंपनियां स्टूडेंट्स को शानदार प्लेसमेंट के अवसर देते है. 2024 में स्टूडेंट्स का हाईएस्ट पैकेज 34.33 लाख रुपये देखा गया है.
IIM कोझिकोड
आईआईएम कोझिकोड (Top 5 MBA College in India) MBA और PGP प्रोग्राम के लिए जाना जाता है. यहां एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट्स को CAT एग्जाम पास करना पड़ता है. शॉर्टलिस्ट होने के बाद स्टूडेंट्स का रिटन टेस्ट और इंटरव्यू लिया जाता है. 2025 में फाइनेंस ब्रांच का हाईएस्ट पैकेज लगभग 81 लाख का है. NIRF रैंकिंग 2025 के मैनेजमेंट में इस कॉलेज को 3 रैंक मिला है.
IIM कलकत्ता
यह भारत का सबसे पुराना IIM कॉलेज है. यहां इंटरनेशनल एक्सचेंज प्रोग्राम की फैसिलिटी भी है. यहां एमबीए में एडमिशन लेने के लिए CAT एग्जाम देना पड़ता है. ग्लोबल एमबीए रैंकिंग 2026 में इस कॉलेज को 53वां रैंक हासिल हुआ है. आईआईएम कलकत्ता का प्लेसमेंट रिकॉर्ड देश के टॉप में गिना जाता है. Microsoft, Amazon, Goldman Sachs और BCG जैसी टॉप कंपनी स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट ऑफर देने के लिए आते हैं.
IIM लखनऊ
NIRF रैंकिंग 2025 के अनुसार आईआईएम लखनऊ ने मैनेजमेंट कैटेगरी में 5वां रैंक हासिल किया है. यहां MBA में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट्स को CAT, GRE या GMAT एग्जाम पास करना पड़ता है. 2025 में स्टूडेंट्स का हाईएस्ट पैकेज 75 लाख का देखा गया है. टॉप कंपनी जैसे Accenture, PWC और Deloitte कैंपस में आकर प्लेसमेंट ऑफर देते हैं.
यह भी पढ़ें: बिहार के टॉप BTech कॉलेज, जानें कहां मिलता है सबसे शानदार प्लेसमेंट पैकेज
