केंद्रीय विद्यालय क्लास 1 के लिए प्रोविजनल लिस्ट आज होगी जारी, यहां करें चेक

KVS Class 1 Result 2026: केंद्रीय विद्याल में क्लास 1 में एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले छात्रों का इंतजार आज खत्म होगा. केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से केवीएस क्लास 1 एडमिशन के लिए प्रोविजनल लिस्ट आज जारी होगी. प्रोविजनल लिस्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- admission.kvs.gov.in पर जाना होगा.

KVS Class 1 Result 2026: केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से जारी प्रोविजनल लिस्ट में जिन बच्चों का नाम होगा, उन्हें अगले चरण यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए स्कूल में रिपोर्ट करना होगा. प्रोविजनल लिस्ट केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS Admission) की ऑफिशियल वेबसाइट admission.kvs.gov.in पर जारी होगी. प्रोविजनल लिस्ट नीचे दिए स्टेप्स से चेक कर सकेंगे.

ऐसे चेक करें KVS Class 1 Provisional List

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट admission.kvs.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर KVS Class 1 Provisional List 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपने संबंधित स्कूल या रीजन का चयन करें.
  • स्क्रीन पर प्रोविजनल लिस्ट पीडीएफ के रूप में खुल जाएगी.
  • इसमें अपने बच्चे का नाम या एप्लीकेशन नंबर सर्च करके स्टेटस चेक करें.

प्रोविजनल लिस्ट में क्या होती है जानकारी

केंद्रीय विद्यालय द्वारा जारी की जाने वाली प्रोविजनल लिस्ट में उन छात्रों के नाम शामिल होते हैं जिन्हें एडमिशन के लिए प्राथमिक रूप से चुना गया है. इस लिस्ट में बच्चे का नाम, आवेदन संख्या और स्टेटस दिया रहता है.

अगर स्टेटस में Selected लिखा होता है तो इसका मतलब है कि बच्चे का चयन हो गया है और अब अभिभावकों को तय समय के भीतर स्कूल जाकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराना होगा. अगर कोई सीट खाली रह जाती है तो आगे दूसरी और तीसरी लिस्ट जारी की जाती है.

इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत

  • Birth Certificate
  • Age और Residence Proof
  • Passport Size Photo
  • Caste Certificate (आरक्षित वर्ग के लिए)
  • EWS/BPL Certificate

पहली लिस्ट जारी होने के बाद अगर स्कूलों में सीटें बचती हैं तो 16 अप्रैल को दूसरी आएगी. इसके बाद 21 अप्रैल को तीसरी लिस्ट जारी की जाएगी. अगर आपके बच्चे का नाम पहली प्रोविजनल लिस्ट में आ जाता है तो तय समय के अंदर स्कूल में जाकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जरूर कराएं.

यह भी पढ़ें: IIM को टक्कर देते हैं बिहार के ये 5 MBA कॉलेज, देखें एडमिशन प्रोसेस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >