Job Placement 2025: टूटा प्लेसमेंट का रिकॉर्ड! IIT छात्रों को 1800 जॉब ऑफर, 9 को 1 करोड़ का पैकेज

Job Placement 2025: इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन के लिए JoSAA Counselling की प्रक्रिया जारी है. जोसा काउंसलिंग के बीच देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज का प्लेसमेंट रिकॉर्ड सामने आया है. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी खड़गपुर (IIT Kharagpur) का प्लेसमेंट रिकॉर्ड शानदार देखा गया है. यहां के कई छात्रों को करोड़ों के पैकेज का जॉब ऑफर आया है.

Job Placement 2025: आईआईटी खड़गपुर का नाम देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्ट में शामिल है. यह कॉलेज अपने कैंपस प्लेसमेंट को लेकर काफी चर्चा में है. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी खड़गपुर (IIT Kharagpur) का प्लेसमेंट रिकॉर्ड शानदार देखा गया है. यहां के कई छात्रों को करोड़ों के पैकेज का जॉब ऑफर आया है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आईआईटी खड़गपुर ने बताया है कि इस प्लेसमेंट सीजन में 9 छात्रों को 1 करोड़ रुपये से अधिक पैकेज के जॉब ऑफर मिले. इसमें सर्वाधिक पैकेज 2.14 करोड़ रुपये प्रति वर्ष रहा. इस कॉलेज के प्लेसमेंट रिकॉर्ड ने सभी को पीछे छोड़ दिया है.

Job Placement 2025 IIT Kharagpur: आईआईटी खड़गपुर ने रचा इतिहास

आईआईटी खड़गपुर ने अपने 2024-25 प्लेसमेंट सीजन में एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता साबित की है. इस बार संस्थान ने न केवल शानदार जॉब ऑफर की संख्या के साथ बल्कि रिकॉर्ड तोड़ पैकेज के साथ भी सुर्खियां बटोरी हैं. खबरों के अनुसार, पहले चरण के पहले दिन ही 1800 से अधिक जॉब ऑफर प्राप्त हुए, जिसमें 9 छात्रों को 1 करोड़ रुपये से अधिक के पैकेज मिले.

इस सीजन का सबसे बड़ा आकर्षण 2.14 करोड़ रुपये प्रति वर्ष का सर्वोच्च पैकेज रहा, जो न केवल संस्थान के लिए गर्व का विषय है, बल्कि देश के अन्य शीर्ष तकनीकी संस्थानों के लिए भी एक नया मानदंड स्थापित करता है.

टॉप कंपनियों में प्लेसमेंट

आईआईटी खड़गपुर के प्लेसमेंट रिकॉर्ड के अनुसार, यहां मल्टी नेशनल कंपनियां प्लेसमेंट के लिए आती हैं. इसमें Apple, Google, Microsoft, DE Shaw, Capital One, और Databricks जैसी वैश्विक दिग्गज शामिल हैं. इन कंपनियों ने सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, एनालिटिक्स, फाइनेंस, बैंकिंग, कंसल्टिंग और कोर इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में आकर्षक भूमिकाएं प्रदान कीं.

ये भी पढ़ें: गर्व से फूल जाता है कुमार विश्वास का सीना, छोटी बेटी की डिग्रियां देख आप भी कहेंगे वाह!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >