जामिया में शॉर्ट टर्म कोर्स के लिए एडमिशन शुरू, 5000 रुपये में 3 महीने की Online Class

JMI Short Term Course Admission 2025: अगर आप घर बैठकर अपने स्किल्स डेवलप करना चाहते हैं तो आपके लिए शानदार ऑफर है. दिल्ली की मशहूर जामिया मिल्लिया इंस्लामिया यूनिवर्सिटी (JMI University) की तरफ से 42 शॉर्ट टर्म और स्किल बेस्ड कोर्स में एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है.

JMI Short Term Course Admission 2025: अगर आप बिना किसी लंबे कोर्स में फंसे जल्दी से कोई नया स्किल सीखना चाहते हैं तो जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी आपके लिए बेहतरीन मौका लेकर आई है. JMI की तरफ से 42 शॉर्ट टर्म और स्किल बेस्ड कोर्स (JMI Short Term Course) के लिए एडमिशन नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. इन कोर्सेज का फायदा यह है कि आप कम समय में जरूरी स्किल सीखकर जॉब या फ्रीलांसिंग के लिए खुद को तैयार कर सकते हैं. आइए आसान भाषा में पूरा अपडेट जानते हैं.

JMI Short Term Course: 42 कोर्स लॉन्च

दिल्ली की जानी-मानी जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी ने इस बार कुल 42 शॉर्ट टर्म कोर्स लॉन्च किए हैं. इनमें से 11 कोर्स ऑनलाइन मोड में हैं जबकि 31 कोर्स ऑफलाइन में कराए जाएंगे. कोर्स की अवधि भी आपकी जरूरत के हिसाब से रखी गई है. आपको 3 महीने और 6 महीने वाले दोनों ऑप्शन मिल जाते हैं. मतलब आप अपनी सुविधा के अनुसार कोर्स चुन सकते हैं.

शॉर्ट टर्म कोर्स में कैसे लें एडमिशन?

इन कोर्सेज के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है. एडमिशन फॉर्म भरने के लिए आपको ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दिए गए QR Code को स्कैन करना होगा. जैसे ही आप QR Code स्कैन करते हैं, रजिस्ट्रेशन पेज खुल जाता है जहां आसानी से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट jmi.ac.in पर भी इन कोर्सेज की डिटेल्स और नोटिफिकेशन दिया गया है.

JMI Short Term Course Admission Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.

इस कोर्स में एडमिशन लेने के लिए 30 नवंबर 2025 से अपने आवेदन करना होगा. बता दें कि इसके लिए क्लासेस जनवरी 2026 से शुरू हो जाएंगी. इसमें शॉर्ट टर्म ऑनलाइन और ऑफलाइन स्किल बेस्ड कोर्स कराए जा रहे हैं. इन कोर्स की डिटेल्स ऑफिशियल नोटिफिकेशन में देख सकते हैं.

कोर्स और फीस स्ट्रक्चर

जामिया ने इस बार डिजिटल मार्केटिंग से लेकर AI और मशीन लर्निंग तक कई मॉडर्न स्किल वाले कोर्स शुरू किए हैं. बेसिक ऑफ डिजिटल मार्केटिंग कोर्स की फीस सिर्फ 5000 रुपये रखी गई है. यह कोर्स पूरी तरह ऑनलाइन है और 3 महीने में पूरा हो जाता है. हर दिन एक घंटे की क्लास होगी जिसमें सोशल मीडिया प्रमोशन, मार्केटिंग टूल्स और ऑनलाइन ब्रांडिंग जैसी स्किल सिखाई जाएगी.

वहीं, जिन छात्रों को AI और मशीन लर्निंग में दिलचस्पी है उनके लिए भी अच्छी खबर है. इस कोर्स की फीस 15000 रुपये है और यह भी ऑनलाइन उपलब्ध है. इसमें भी 3 महीने तक रोज एक घंटे की क्लास रखी गई है. यह कोर्स आपको नई टेक्नोलॉजी की शुरुआती समझ देता है.

यह भी पढ़ें: Google माइक्रोसॉफ्ट में प्लेसमेंट देकर छा गया ये कॉलेज, 38 छात्रों को 50 लाख से ज्यादा का पैकेज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >