JEECUP Counselling 2025: यूपी जेईई पॉलिटेक्निक राउंड 2 के लिए च्वॉइस फिलिंग आज से शुरू, नोट करें पूरा शेड्यूल

JEECUP Counselling 2025: उत्तर प्रदेश के कॉलेज से पॉलिटेक्निक करने का मौका देखने वाले छात्र JEECUP के तहत अब दूसरे राउंड के लिए च्वॉइस फिल कर सकते हैं. कैंडिडेट्स के च्वॉइस फिल करने के बाद JEECUP सीट आवंटन रिजल्ट जारी किया जाएगा. जेईईकप मेजर इवेंट्स के डेट्स देखें-

JEECUP  Counselling 2025: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने आज, 9 जुलाई, 2025 से राउंड 2 च्वॉइस फिलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है. छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने पसंद का कॉलेज और कोर्स चुन सकते हैं. इसके बाद JEECUP यूपी पॉलिटेक्निक सीट आवंटन परिणाम जारी करेगा. छात्रों को फ्रीज/फ्लोट का चयन करना होगा और आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. 

JEECUP  Counselling 2025: नोट कर लें महत्वपूर्ण डेट्स

JEECUP च्वॉइस फिलिंग करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं. जेईईकप 12 जुलाई को सीट आवंटन का रिजल्ट जारी करेगा. वहीं छात्रों को 13 से 15 जुलाई 12025 तक च्वॉइस फ्रीज करके शुल्क का भुगतान करना होगा. 

च्वॉइस फिलिंग- 9 -11 जुलाई 2025 

राउंड सीट अलॉटमेंट -12 जुलाई 2025 

ऑनलाइन फीस का भुगतान- 13-15 जुलाई 2025 

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन – 14-16 जुलाई 2025 

दूसरे राउंड की सीट वापसी- 17 जुलाई 2025 

JEECUP  Counselling 2025 Steps To Fill Choice: ऐसे फिल करें च्वॉइस 

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं 

इसके बाद जेईईकप राउंड 2 च्वॉइस फिलिंग लिंक पर क्लिक करें 

अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालें 

अब अपने पसंद का कॉलेज और कोर्स चुनें 

अपना विकल्प लॉक करें और सबमिट करें 

यह भी पढ़ें- एक दिन में लाखों की कमाई! जानें Apple COO सबीह खान की सैलरी कितनी है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >