Computer Science नहीं, इस ब्रांच के स्टूडेंट्स को मिला 14.67 लाख का प्लेमसेंट, इंटरनेशनल कंपनी में जॉब

International Placement Offer: कैंपस प्लेसमेंट की बात आती है तो सबसे ऊपर नाम कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग ब्रांच का सामने आता है. हालांकि, इस बार NIT जालंधर के प्लेसमेंट रिकॉर्ड में अलग ही नजारा देखने को मिला है. यहां BTech कंप्यूटर साइंस नहीं बल्कि किसी और ब्रांच की तीन स्टूडेंट को इंटरनेशनल कंपनी Mondelez से 14.67 लाख का प्लेसमेंट मिला है.

International Placement Offer: ग्लोबल फूड और बेवरेज कंपनी मॉन्डेलेज ने NIT जालंधर के तीन स्टूडेंट्स को अपने साथ जोड़ा है. यह कंपनी दुनिया भर में अपने प्रोडक्ट्स के लिए जानी जाती है और इसका नाम इंटरनेशनल मार्केट में काफी बड़ा माना जाता है. ऐसी कंपनी से ऑफर मिलना किसी भी स्टूडेंट के लिए करियर बना देना वाली बात है.

International Placement Offer: कितने का मिला ऑफर?

NIT जालंधर के तीनों स्टूडेंट्स को.सालाना 14.67 लाख रुपये का पैकेज ऑफर हुआ है. यह पैकेज इतना आकर्षक है कि इसने कैंपस में सबका ध्यान खींचा. अक्सर इस पैकेज पर कोर आईटी या टेक कंपनी में ही प्लेसमेंट मिलता है.

इन स्टूडेंट्स का हुआ सेलेक्शन

नविशा ने केमिकल इंजीनियरिंग से पढ़ाई की है, जबकि अंजना बी कृष्णा और लता गुप्ता दोनों मैकेनिकल इंजीनियरिंग की स्टूडेंट हैं. तीनों ने अलग-अलग ब्रांच से होते हुए भी एक जैसी सफलता हासिल की है, जो अपने आप में एक मिसाल है.

NIT जालंधर स्टूडेंट्स

NIT Jalandhar प्लेसमेंट रिकॉर्ड

  • 350 से ज्यादा कंपनियां कैंपस प्लेसमेंट में हिस्सा लेती हैं.
  • सबसे ज्यादा पैकेज 1.16 करोड़ रुपये तक गया है.
  • औसत पैकेज 11.14 लाख रुपये सालाना है.

NIT Jalandhar Placement 2026 Check Here

NIT जालंधर की NIRF Ranking

NIT जालंधर, NIRF 2025 रैंकिंग में देश के टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों में 55वें नंबर पर है. यह इंस्टीट्यूट कंप्यूटर साइंस, डेटा साइंस, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और कोर इंजीनियरिंग जैसी अलग-अलग ब्रांच में स्टूडेंट्स को अच्छी ट्रेनिंग देता है.

ये भी पढ़ें: NIT में मिला 1.16 करोड़ का प्लेसमेंट, Google समेत 350 कंपनियों से जॉब ऑफर

NIT जालंधर प्रशासन और फैकल्टी ने भी इन तीनों स्टूडेंट्स की सफलता पर खुशी जताई है. कॉलेज का प्लेसमेंट सेल लगातार स्टूडेंट्स को बेहतर मौके दिलाने में जुटा है और यह उपलब्धि उसी मेहनत का नतीजा मानी जा रही है. NIT जालंधर ने HR प्रोफेशनल्स, इंडस्ट्री लीडर्स और कंपनियों को न्योता दिया है कि वे आने वाले पासआउट बैच के स्टूडेंट्स के लिए फुल-टाइम जॉब और इंटर्नशिप के मौके लेकर आएं.

ये भी पढ़ें: NIT Jamshedpur में वर्ष 2024-25 में 93.76% छात्रों का हुआ प्लेसमेंट, CSE समेत इन ब्रांच में 82 LPA तक पैकेज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >