IIT JAM 2027 Application Form: आईआईटी (IITs) और एनआईटी (NITs) जैसे देश के प्रतिष्ठित संस्थानों से MSc और PG प्रोग्राम में एडमिशन का सपना देख रहे छात्रों के लिए जरूरी खबर है. IIT खड़गपुर ने Joint Admission Test for Masters (IIT JAM 2027) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है.
MSc एडमिशन के इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jam.iitkgp.ac.in पर जाकर JOAPS पोर्टल के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 अक्टूबर 2026 तय की गई है.
कब होगी JAM 2027 परीक्षा?
आईआईटी खड़गपुर की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक, JAM 2027 की परीक्षा 14 फरवरी 2027 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट यानी CBT मोड में होगी. यह परीक्षा देशभर के विभिन्न शहरों में दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. हर पेपर के लिए तीन घंटे का समय मिलेगा.
- पहली शिफ्ट (सुबह): सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक.
- दूसरी शिफ्ट (दोपहर): दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक.
कौन कर सकता है आवेदन
- JAM 2027 के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा कर चुके छात्र आवेदन कर सकते हैं.
- जो छात्र 2027 में अपनी ग्रेजुएशन की फाइनल परीक्षा देने वाले हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं.
- परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं है.
- इस बार सात विषयों में परीक्षा होगी. इनमें बायोटेक्नोलॉजी, केमिस्ट्री, इकोनॉमिक्स, जियोलॉजी, मैथमैटिक्स, मैथमैटिकल स्टैटिस्टिक्स और फिजिक्स शामिल हैं.
- अभ्यर्थी अपनी पात्रता के अनुसार एक या अधिकतम दो टेस्ट पेपर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं. दो पेपर चुनने पर दोनों अलग-अलग शिफ्ट में होने चाहिए.
कैटेगरी के हिसाब से कितनी लगेगी फीस?
| वर्ग (Category) | एक टेस्ट पेपर (One Paper) | दो टेस्ट पेपर्स (Two Papers) |
| महिला, एससी, एसटी और दिव्यांग (PwD) | 1000 रुपये | 1350 रुपये |
| अन्य सभी वर्ग (General / OBC / EWS) | 2000 रुपये | 2700 रुपये |
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jam.iitkgp.ac.in पर जाएं.
- होमपेज पर दिए गए JOAPS Application Portal वाले लिंक पर क्लिक करें.
- अब रजिस्ट्रेशन पेज पर अपना नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर भर कर रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
- आपके मोबाइल और ईमेल पर इनरोलमेंट आईडी और ओटीपी आ जाएगा.
- इनरोलमेंट आईडी से लॉगिन करके पूरा फॉर्म भरें और अपना परीक्षा शहर चुनें.
- फोटो, सिग्नेचर और मांगे गए डाक्यूमेंट्स स्कैन करके अपलोड करें.
- अब फीस का ऑनलाइन भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें.
- भरे हुए कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड करके उसका प्रिंट अपने पास सुरक्षित रख लें.
आप डायरेक्ट नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर JAM 2027 के लिए आवेदन कर सकते हैं.
JAM 2027 Application Apply Online
क्या है JAM?
JAM यानी Joint Admission Test for Masters एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है. इसके स्कोर के आधार पर 23 IIT में अलग-अलग पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम में एडमिशन दिया जाता है. इस बार करीब 3,000 सीटों पर एडमिशन का मौका है.
ये भी पढ़ें: Computer Science नहीं, इस ब्रांच के स्टूडेंट्स को मिला 14.67 लाख का प्लेमसेंट, इंटरनेशनल कंपनी में जॉब
