IIT ISM धनबाद में नहीं बढ़ीं BTech की सीटें, देखें किस ब्रांच में कितने स्टूडेंट होंगे

IIT ISM Dhanbad BTech Admission 2026: इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है. JoSAA Counselling 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होते ही कॉलेजों और सीटों की डिटेल्स भी शेयर कर दी गई हैं. झारखंड के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज IIT (ISM) धनबाद में इस बार बीटेक की सीटें नहीं बढ़ी हैं.

IIT ISM Dhanbad BTech Admission 2026: झारखंड के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज IIT ISM धनबाद में BTech सीटें नहीं बढ़ाई गई हैं. पिछले साल भी 1210 सीटें थीं और इस साल भी उतनी ही हैं. कॉलेज प्रशासन ने सभी ब्रांचों में लगभग वही सीट स्ट्रक्चर रखा है. इसका मतलब है कि कंपटीशन इस बार भी पहले जैसा ही रहेगा और कटऑफ में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है. आइए ब्रांच वाइज सीटों की डिटेल्स जानते हैं.

IIT ISM Dhanbad ब्रांच वाइज सीटें

IIT ISM धनबाद में कुल 1210 सीटें उपलब्ध हैं. इनमें अलग अलग ब्रांच और कोर्स शामिल हैं जैसे BTech, Dual Degree और Integrated MSc. हर ब्रांच में सीटों का बंटवारा तय कर दिया गया है. कुछ ब्रांचों में ज्यादा सीटें हैं जैसे Computer Science और Mechanical Engineering जबकि कुछ में कम सीटें हैं जैसे Geology और Physics से जुड़े कोर्स.

ब्रांच का नामसीटों की संख्या
केमिकल इंजीनियरिंग49
सिविल इंजीनियरिंग70
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग145
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग130
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन130
इंजीनियरिंग फिजिक्स32
एनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग50
मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग75
मैकेनिकल इंजीनियरिंग130
जियोलॉजिकल इंजीनियरिंग21
जियोफिजिकल टेक्नोलॉजी21
माइनिंग इंजीनियरिंग60
माइनिंग मशीनरी इंजीनियरिंग47
पेट्रोलियम इंजीनियरिंग79
मिनरल एंड मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग37
फिजिकल साइंस (इंटीग्रेटेड)20
केमिकल साइंस (इंटीग्रेटेड)20

सबसे ज्यादा सीटें कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (BTech CSE) में हैं जो 145 हैं. इसके बाद इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में 130-130 सीटें हैं. वहीं दूसरी तरफ Geological Engineering और Geophysical Technology जैसी ब्रांचों में सबसे कम सीटें हैं जो सिर्फ 21-21 हैं.

IIT ISM Dhanbad Admission 2026 BTech Seat Matrix Check Here

एडमिशन कैसे होगा?

एडमिशन की प्रक्रिया JoSAA Counselling 2026 के जरिए होगी. सबसे पहले उम्मीदवार को रजिस्ट्रेशन करना होगा. उसके बाद कॉलेज और ब्रांच की चॉइस भरनी होगी. सीट अलॉटमेंट राउंड के अनुसार होगा. जिन छात्रों को सीट मिलेगी उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फीस पेमेंट करना होगा.

यह भी पढ़ें: IITs में बढ़ गईं BTech की सीटें, कंप्यूटर साइंस से ज्यादा इस ब्रांच में होगा एडमिशन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >