IIT BHU में नहीं बढ़ीं सीटें, BTech कंप्यूटर साइंस में कॉम्पिटिशन टाइट

इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है. JoSAA Counselling की तरफ से कॉलेजों के लिए सीटों की लेटेस्ट डिटेल्स जारी हो गई है. हालांकि, आईआईटी बीएचयू में इस बार बीटेक की सीटें नहीं बढ़ी हैं.

जेईई एडवांस्ड में टॉप रैंक लाने वाले छात्रों को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी IIT बीएचयू का कैंपस बहुत पसंद आता है. हर साल हजारों छात्र यहां एडमिशन के लिए JoSAA Counselling में च्वाइस फिलिंग करते हैं. इस बार बीटेक में छात्रों को निराशा हाथ लगी है. काउंसलिंग अथॉरिटी ने बीटेक की सीटों में कोई बदलाव नहीं किया है. ऐसे में आइए जानते हैं IIT BHU में बीटेक में किस ब्रांच में कितनी सीटें हैं.

IIT BHU BTech ब्रांच वाइज सीटों की डिटेल्स

IIT BHU में BTech की सीटें अलग-अलग ब्रांचों में बंटी हुई हैं. मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 178 और केमिकल इंजीनियरिंग में सबसे ज्यादा 170 सीटें हैं. इसके बाद सिविल में 150, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में 145, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में 145 और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 143 सीटें आती हैं.

क्र.सं.ब्रांच का नामसीटों की संख्या
1सिरेमिक इंजीनियरिंग75
2केमिकल इंजीनियरिंग170
3सिविल इंजीनियरिंग150
4इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री24
5कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग145
6इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग143
7इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग145
8इंजीनियरिंग फिजिक्स40
9गणित एवं कंप्यूटिंग65
10मैकेनिकल इंजीनियरिंग178
11मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग106
12बायोकेमिकल इंजीनियरिंग25
13मैटेरियल साइंस एवं टेक्नोलॉजी28
14माइनिंग इंजीनियरिंग112
15फार्मास्यूटिकल इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी75
16बायोमेडिकल इंजीनियरिंग21
17आर्किटेक्चर26

वहीं कुछ ब्रांचों में सीटें काफी कम हैं जैसे बायोमेडिकल (21), इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री (24) और आर्किटेक्चर (26). कुल मिलाकर देखा जाए तो IIT BHU में सीटें ज्यादा नहीं बढ़ी हैं, इसलिए हर साल एडमिशन की टक्कर काफी टाइट रहती है.

IIT BHU BTech Admission 2026 Seat Matrix Check Here

बीटेक कंप्यूटर साइंस में घट गईं सीटें

आईआईटी बीएचयू में बीटेक कंप्यूटर साइंस की सीटों में बदलाव हुआ है. पिछले साल की तुलना में इस साल सीटें घट गई हैं. पिछले साल कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में कुल 155 सीटें थीं, जो इस बार घटकर 145 हो गई हैं.

IIT BHU BTech Admission: बीटेक में एडमिशन प्रोसेस

आईआईटी बीएचयू में बीटेक में एडमिशन की प्रक्रिया जोसा काउंसलिंग के माध्यम से ही पूरी कराई जाती है. सबसे पहले काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करना होता है. इसके बाद छात्रों को च्वाइस फिलिंग का मौका मिलता है. अपने पसंद का कॉलेज सेलेक्ट करने के बाद मॉक सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी होगी. इसके बाद फाइनल लिस्ट में रैंक पता चलता है कि किस रैंक तक को कौन सा कॉलेज मिला है.

यह भी पढ़ें- छात्रों को लगा धक्का! NIT Trichy में इस बार नहीं बढ़ी एक भी सीट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >