IIT Admission 2026: IIT (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च) में एडमिशन लेना भारत के लाखों छात्रों का सपना होता है. लेकिन अक्सर छात्रों के मन में यह सवाल रहता है कि आखिर कितने मार्क्स और कितने परसेंट पर IIT की सीट पक्की होती है. आइए जानते हैं.
IIT Admission 2026: 12वीं में कितने परसेंट चाहिए?
IIT में एडमिशन के लिए सिर्फ JEE Advanced पास करना काफी नहीं है, आपकी 12वीं की मार्कशीट भी अच्छी होनी चाहिए. IIT के नियमों के अनुसार:
- General/OBC/EWS: आपके 12वीं (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स के साथ) में कम से कम 75% एग्रीगेट मार्क्स होने चाहिए.
- SC/ST/PwD: इन कैटेगरी के छात्रों के लिए 65% मार्क्स होना अनिवार्य है.
अगर आपके बोर्ड (जैसे बिहार बोर्ड या कोई और स्टेट बोर्ड) में पेपर बहुत हार्ड आया है और आपके 75% नहीं बन पा रहे, तो भी आप एडमिशन करवा सकते हैं. अगर आप अपने बोर्ड के Top 20 Percentile छात्रों की लिस्ट में शामिल हैं, तो आप 75% से कम नंबर होने पर भी IIT जा सकते हैं.
JEE Advanced में कितने मार्क्स पर मिलेगी सीट?
जेईई एडवांस्ड का पेपर हर साल बदलता है. इसलिए यहां नंबर से ज्यादा कटऑफ और परसेंटेज मायने रखते हैं. IIT की रैंक लिस्ट में आने के लिए आपको हर सब्जेक्ट में भी पास होना पड़ता है और कुल मिलाकर भी. आमतौर पर यह क्राइटेरिया कुछ ऐसा होता है:
- General: कुल मार्क्स का लगभग 25% – 30%.
- OBC/EWS: कुल मार्क्स का लगभग 22% – 25%.
- SC/ST: कुल मार्क्स का लगभग 12% – 15%.
अच्छी IIT और ब्रांच के लिए कितनी रैंक चाहिए?
सिर्फ एग्जाम पास करने से IIT नहीं मिलती. अगर आप IIT बॉम्बे, दिल्ली या कानपुर जैसी टॉप पुरानी IITs में कंप्यूटर साइंस (CSE) चाहते हैं, तो आपकी ऑल इंडिया रैंक (AIR) 500 के अंदर होनी चाहिए.
- टॉप 5 IITs (CSE Branch): रैंक 1 से 500 तक.
- पुरानी IITs (Core Branches): रैंक 2000 से 5000 तक.
- नई IITs (General Category): अगर आपकी रैंक 12,000 से 15,000 के बीच है, तो भी आपको किसी नई IIT में कोई न कोई ब्रांच मिल सकती है.
IIT Admission 2026: सीट मैट्रिक्स और रिसर्वेशन
आईआईटी में सीटों का बंटवारा सरकारी नियमों के हिसाब से होता है, जिससे कटऑफ पर बड़ा असर पड़ता है:
- EWS: 10% सीटें
- OBC-NCL: 27% सीटें
- SC: 15% सीटें
- ST: 7.5% सीटें
- महिला कोटा: लड़कियों के लिए लगभग 20% सुपरन्यूमरेरी (Supernumerary) सीटें रिजर्व होती हैं, जिससे लड़कियों को थोड़ी ज्यादा रैंक पर भी अच्छी IIT मिल जाती है.
IIT Admission 2026: आईआईटी के लिए सही तैयारी कैसे करें?
- NCERT बुक्स मजबूत करें (खासकर Physics, Chemistry).
- रोजाना मॉक टेस्ट दें.
- टाइम मैनेजमेंट सीखें.
- पुराने साल के पेपर जरूर हल करें.
- कमजोर टॉपिक पर ज्यादा ध्यान दें.
यह भी पढ़ें: अब घर बैठे करें मुफ्त में किसी भी कोर्स की पढ़ाई, इस पोर्टल पर करें रजिस्ट्रेशन
