IIM लखनऊ ने शुरू किए ये 2 नए कोर्स, JEE एडवांस्ड पास के लिए सुनहरा मौका

IIM Lucknow BS Admission 2026: 12वीं पास और JEE Advanced क्वालिफाइड छात्रों के लिए IIM लखनऊ ने AI और बिजनेस एनालिटिक्स में नया BS कोर्स शुरू किया है. जानें योग्यता, सीटें और आवेदन की पूरी डिटेल.

IIM Lucknow BS Admission 2026: अगर आप 12वीं पास हैं और देश के टॉप मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट यानी IIM में पढ़ने का सपना देखते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) लखनऊ ने एक नया और अनोखा अंडरग्रैजुएट कोर्स शुरू किया है. इस कोर्स का नाम है बैचलर ऑफ साइंस (BS) इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एंड बिजनेस एनालिटिक्स.

यह कोर्स उन छात्रों के लिए डिजाइन किया गया है जो भविष्य की सबसे डिमांडिंग टेक्नोलॉजी यानी AI और डेटा की दुनिया में अपना करियर बनाना चाहते हैं. आइए जानते हैं कि इस कोर्स की खासियत क्या है और आप इसके लिए कैसे अप्लाई (IIM Lucknow BS Admission 2026) कर सकते हैं.

किन छात्रों को मिलेगा एडमिशन?

IIM लखनऊ के इस खास कोर्स (IIM Lucknow BS Admission 2026) में हर किसी को एंट्री नहीं मिलेगी. इसके लिए कुछ जरूरी नियम तय किए गए हैं:

  • शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार ने साल 2025 या 2026 में अपनी 12वीं की परीक्षा फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स (PCM) विषयों के साथ पास की हो.
  • JEE Advanced जरूरी: इस कोर्स में एडमिशन के लिए सबसे जरूरी शर्त यह है कि छात्र ने JEE Advanced परीक्षा क्वालिफाई की हो. IIM लखनऊ का लक्ष्य देश के सबसे होनहार स्टूडेंट्स को अपने इस प्रोग्राम से जोड़ना है.
  • नंबरों में छूट: सरकारी नियमों के अनुसार, SC और ST कैटेगरी के उम्मीदवारों को 12वीं के मार्क्स में 5% की छूट दी जाएगी.

कितनी सीटें हैं और कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

IIM लखनऊ इस कोर्स के पहले बैच (Session 2026-27) के लिए सिर्फ 60 छात्रों को ही चुनेगा. इस कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं और आप 3 जुलाई 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं.इच्छुक छात्र IIM लखनऊ की आधिकारिक वेबसाइट iiml.ac.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं.

सीधे Tech-MBA करने का सुनहरा मौका

इस कोर्स की सबसे बड़ी और अनोखी यूएसपी (USP) यह है कि यह छात्रों को एक शानदार करियर पाथवे देता है. 3 साल का BS प्रोग्राम पूरा करने के बाद, योग्य छात्रों को IIM लखनऊ के ही Tech-MBA प्रोग्राम में सीधे एंट्री मिल सकती है. यह Tech-MBA कोर्स साल 2027-28 से शुरू होने जा रहा है. इसका मतलब है कि आप एक ही प्रीमियर इंस्टीट्यूट से ग्रेजुएशन और पोस्ट-ग्रेजुएशन (Dual-Degree) दोनों का फायदा उठा सकते हैं.

IIM Lucknow BS Admission 2026: कोर्स में क्या पढ़ाया जाएगा?

यह प्रोग्राम आज के समय की सबसे हाई-डिमांड टेक्नोलॉजी और बिजनेस का एक बेहतरीन मिक्सचर है. इसमें छात्रों को एडवांस AI, मशीन लर्निंग, डेटा इंजीनियरिंग, कंप्यूटर विजन, डीप लर्निंग, क्लाउड कंप्यूटिंग और बिग डेटा जैसी चीजें सिखाई जाएंगी. इसके अलावा, आईआईएम लखनऊ के पास बिजनेस इंटेलिजेंस, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और सोशल AI जैसी एडवांस लैबोरेट्रीज (Labs) हैं, जहां छात्रों को प्रैक्टिकल नॉलेज मिलेगी.

शानदार सैलरी और बेहतरीन करियर ऑप्शंस

यह कोर्स छात्रों को ऐसे स्किल्स देगा जिससे वे बिजनेस और समाज में बड़ा बदलाव ला सकेंगे. इस कोर्स को करने के बाद युवाओं के लिए देश-विदेश की बड़ी कंपनियों के दरवाजे खुल जाएंगे. छात्र पढ़ाई पूरी करके इन मुख्य पदों पर काम कर सकते हैं:

  • AI इंजीनियर
  • डेटा साइंटिस्ट
  • मशीन लर्निंग इंजीनियर
  • बिजनेस एनालिस्ट
  • एनालिटिक्स कंसलटेंट

IIM Lucknow BS Admission 2026: जरूरी डेट 

  • आवेदन की आखिरी तारीख: 3 जुलाई 2026
  • पहली मेरिट लिस्ट: 10 जुलाई 2026
  • दूसरी मेरिट लिस्ट: 23 जुलाई 2026 (सीटें खाली रहने पर)
  • तीसरी मेरिट लिस्ट: 3 अगस्त 2026 (सीटें खाली रहने पर)
  • नया सेशन शुरू होने की तारीख: 17 अगस्त 2026

यह भी पढ़ें: IIIT रांची में MTech और PhD के लिए एडमिशन शुरू, जानें कब है लास्ट डेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >