IGNOU में जून सेशन के लिए आवेदन शुरू, यहां करें अप्लाई

IGNOU June 2026: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी यानी IGNOU ने जून 2026 टर्म एंड एग्जाम (TEE) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन प्रोग्राम में पढ़ रहे छात्र अब अपने एग्जाम फॉर्म भर सकते हैं.

IGNOU June 2026: इग्नू की ओर से जारी सूचना के अनुसार जून 2026 टर्म एंड एग्जाम 1 जून 2026 से शुरू होंगे. परीक्षा पेन एंड पेपर और कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) दोनों मोड में आयोजित की जाएगी. छात्र अपने एग्जाम फॉर्म Samarth पोर्टल ignou.samarth.edu.in के जरिए ऑनलाइन भर सकते हैं.

बिना लेट फीस के आवेदन 10 मार्च से 10 अप्रैल तक किया जा सकता है. वहीं 11 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 1100 रुपये की लेट फीस के साथ फॉर्म जमा करने का मौका मिलेगा. यूनिवर्सिटी ने साफ कहा है कि इन तारीखों के बाद आवेदन की तारीख आगे नहीं बढ़ाई जाएगी.

IGNOU June 2026: जून सेशन एग्जाम के लिए एप्लीकेशन

यूनिवर्सिटी की ओर से बताया गया है कि परीक्षा के दौरान अगर किसी छात्र के बैकलॉग या एक ही ग्रुप के कोर्स की डेट टकराती है तो इसे मान्य नहीं माना जाएगा. इसके अलावा किसी स्पेशल कारण में यूनिवर्सिटी को परीक्षा को रीशेड्यूल या कैंसिल करने का अधिकार भी होगा.

IGNOU June 2026 के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  • सबसे पहले IGNOU के आधिकारिक स्टूडेंट पोर्टल ignou.samarth.edu.in पर जाएं.
  • Samarth पोर्टल पर लॉगिन करें या नया अकाउंट बनाएं.
  • इसके बाद Examination Form के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अपना प्रोग्राम, कोर्स और परीक्षा मोड चुनें.
  • एग्जाम सेंटर की जानकारी भरें और सभी डिटेल्स चेक करें.
  • अंत में परीक्षा फीस ऑनलाइन जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें.

IGNOU June 2026 Admission Application

जो छात्र प्रैक्टिकल या लैब से जुड़े कोर्स कर रहे हैं जैसे BLIS, उन्हें परीक्षा की जगह और शेड्यूल की जानकारी के लिए अपने रीजनल सेंटर से संपर्क करना होगा. अगर किसी छात्र को फॉर्म भरने में दिक्कत आती है तो वह अपने रीजनल सेंटर से मदद ले सकता है या यूनिवर्सिटी के ऑफिशियल सपोर्ट चैनल से संपर्क कर सकता है.

इन बातों का रखें ध्यान

एग्जाम फॉर्म भरते समय छात्रों को कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा. फॉर्म में परीक्षा का मोड यानी पेन एंड पेपर या CBT सावधानी से चुनना होगा. साथ ही अपने कोर्स और एग्जाम सेंटर भी सही तरीके से चुनना जरूरी है.

IGNOU में एडमिशन के लिए फॉर्म सबमिट करने के बाद एग्जाम सेंटर या कोर्स में किसी तरह का बदलाव नहीं किया जा सकेगा. इसलिए सभी जानकारी ध्यान से भरें. फीस जमा होने के बाद उसे वापस भी नहीं किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: देश का नंबर 1 इंजीनियरिंग कॉलेज, जानें एडमिशन से लेकर प्लेसमेंट तक पूरी डिटेल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >