IGNOU Admission: अगर आप गांव में रहते हैं और कॉलेज दूर होने की वजह से रेगुलर पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं, या नौकरी के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखकर डिग्री हासिल करना चाहते हैं, तो आपके लिए इग्नू एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. खास बात यह है कि पूर्णिया के छात्रों के लिए भी इग्नू से पढ़ाई करना अब पहले के मुकाबले आसान हो गया है. पूर्णिया कॉलेज में इग्नू का शिक्षार्थी सहायता केंद्र संचालित हो रहा है, जहां छात्रों को पढ़ाई और परीक्षा से जुड़ी जरूरी सुविधाएं मिलती हैं. हालांकि, जानकारी के अभाव में आज भी कई छात्र इस सुविधा का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं.
IGNOU में अंडर ग्रेजुएट से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में मिलता है एडमिशन
इग्नू शिक्षार्थी सहायता केंद्र (0508), पूर्णिया कॉलेज, पूर्णिया के सहायक समन्वयक डॉ सुरज सिंह ने बताया कि केंद्र पर MA (सस्टेनेबिलिटी साइंस) मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई भी कराई जाती है. इस कोर्स में छात्रों को सतत विकास, प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण कानून और नीतियों के साथ-साथ पर्यावरण और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों की जानकारी दी जाती है.
IGNOU से पढ़ने का फायदा
इस सिलेबस के जरिए छात्रों को Sustainable Development से जुड़े प्रोजेक्ट को तैयार करने, उन्हें लागू करने, उनकी निगरानी करने और उनके रिजल्ट का आकलन करने के लिए जरूरी नॉलेज और स्किल्स दिया जाता है.
इग्नू के अधिकारियों का मानना है कि इन विषयों की पढ़ाई करने के बाद पर्यावरण संरक्षण, ग्रामीण विकास, कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR), गैर-सरकारी संगठनों (NGOs), शोध संस्थानों तथा नेशनल और इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन में करियर के बेहतर ऑप्शन मिलते हैं.
ये भी पढ़ें: हाथ में गीता, गले में मेडल, हरे कृष्ण का जाप करते-करते IITian चिराग बन गए टॉपर
असाइनमेंट जमा करने में स्टूडेंट्स को होगी आसानी
पूर्णिया कॉलेज के IGNOU लर्निंग सपोर्ट सिस्टम के को-ओर्डिनेटर डॉ मो मुजाहिद हुसैन ने कहा कि आज के समय में IGNOU के लिए तो ऑनलाइन ही अप्लाई किया जाता है. साथ ही स्टडी मेटेरियल भी घर के पते पर पहुंच जाता है. हालांकि, स्टूडेंट्स को असाइनमेंट जमा करना हो या कोई और हेल्प तो वे पूर्णिया कॉलेज के इग्नू सेंटर पर आकर जानकारी हासिल कर सकते हैं.
इग्नू में एडमिशन के लिए 16 अगस्त तक करें अप्लाई
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2026 सत्र के लिए विभिन्न अंडर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज, डिप्लोमा और पीजी डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं. ऐसे में स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे बिना लास्ट दिन का इंतजार न करें, जल्द-से-जल्द अप्लाई करें. इग्नू (IGNOU) में एडमिशन के लिए आपको संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाना होगा.
ये भी पढ़ें: 1, 2 नहीं डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट है लंबी, इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस ने निकाली मेडिकल ऑफिसर की भर्ती
