दिल्ली की इस बड़ी यूनिवर्सिटी में Admission का सुनहरा मौका, 5 Special Course के लिए ऑफलाइन काउंसलिंग

GSIPU Admission 2025: इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय में दाखिले का सुनहरा मौका है. 27 अगस्त से पांच कोर्स के लिए ऑफलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी. इसमें केवल वही कैंडिडेट्स दाखिला ले सकते हैं, जिन्होंने अभी तक कहीं दाखिला नहीं लिया है. मैनेजमेंट कोटे के तहत पहले ही प्रवेश ले चुके कैंडिडेट्स इस काउंसलिंग के लिए पात्र नहीं होंगे.

GGSIPU Admission 2025: गुर गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) में 27 अगस्त से पांच कोर्स के लिए ऑफलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी. इस काउंसलिंग के लिए शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा. आधिकारिक वेबसाइट का पता है, www.ipu.ac.in. 

GGSIPU Admission 2025: जिनका दाखिला नहीं हुआ, वो आवेदन करें

ऐसे कैंडिडेट्स जिनका अभी तक दाखिला नहीं हुआ है, केवल ऐसे कैंडिडेट्स ही इस काउंसलिंग में दाखिला ले सकते हैं. पिछले काउंसलिंग के शुल्क भुगतान को इस काउंसलिंग में एडजस्ट नहीं किया जाएगा. वहीं मैनेजमेंट कोटे के तहत पहले ही प्रवेश ले चुके कैंडिडेट्स इस काउंसलिंग के लिए पात्र नहीं होंगे. 

GGSIPU Admission 2025: इन 5 कोर्स में मिलेगा दाखिला

  • बीएड (कोड-122) 
  • बीएड विशेष शिक्षा (कोड 159) 
  • BAJMC (पत्रकारिता एवं जनसंचार में कला स्नातक) (कोड-126) 
  • बीसीए (कंप्यूटर अनुप्रयोग में स्नातक) (कोड-114) 
  • बीबीए (व्यवसाय प्रशासन में स्नातक) (कोड-125) 

GGSIPU Admission 2025: कैसे मिलेगा दाखिला?

GGSIPU के इन 5 स्पेशल कोर्स में दाखिला राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के अंक या विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षाओं के आधार पर मिलेगा. साथ ही सीयूईटी के अंक को भी ध्यान में रखकर दाखिला दिया जाएगा. बता दें, सीयूईटई मेरिट लिस्ट (CUET Merit List) पहले ही वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी. एडमिशन के संबंध में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.ipu.ac.in और www.ipu.admissions.nic.in पर जाएं. 

GGSIPU Admission 2025: जरूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट 

  • 10वीं-12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट 
  • सीयूईटी यूजी स्कोरकार्ड या कॉलेज प्रवेश परीक्षा का स्कोरकार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) 

यह भी पढ़ें- बीटेक कोर्सेज में बिना JEE Main और CUET UG के मिलेगा दाखिला, 70 हजार सीटें हैं खाली

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >