बिहार बोर्ड से हैं, DU में एडमिशन के लिए कर रहे हैं CUET Result का इंतजार? तो ये खबर आपके लिए है

DU UG Admission 2024 Through CUET: बिहार बोर्ड के छात्र डीयू में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो उन्हें ज्यादा परेशानी ना हो, इसके लिए हम लेकर आए हैं सीयूईटी के जरिए डीयू में एडमिशन पाने की पूरी प्रक्रिया,

DU UG Admission 2024 Through CUET: दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन का सपना कई छात्रों का होता है. बिहार बोर्ड के भी छात्र दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नातक कार्यक्रम में प्रवेश लेने के लिए जी तोड़ मेहनत करते हैं. हिंदी बेल्ट जैसे बिहार बोर्ड के छात्र भी दिल्ली विश्वविद्यालय के लिए छात्रों को इंट्रेस निकालना आसान होता है, बर्शते आपके अंक कट ऑफ के ऊपर हों. यहां हम बताने जा रहे हैं कि बिहार बोर्ड के छात्र सीयूईटी यूजी के जरिए दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन कैसे ले सकते हैं.

कैसे होता है दिल्ली विश्वविद्यालय में सीयूईटी यूजी के जरिए प्रवेश ?

दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश सीयूईटी यूजी (CUET UG) में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर होगा. किसी विशेष कार्यक्रम और कॉलेज के लिए कार्यक्रम पात्रता मानदंड और रैंकिंग को पूरा करने वाले उम्मीदवारों को दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम अंडर ग्रैजुएट (DU CSAS) पोर्टल के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया के लिए उपस्थित होना चाहिए.

CUET UG 2024 Admission Process: सीयूईटी यूजी रिजल्ट के बाद डीयू से लेकर जेएनयू में ऐसे ले सकते हैं एडमिशन

कॉलेज का एडमिशन फॉर्म भरने से शुरु होती है प्रक्रिया

जैसे ही सीयूईटी का रिजल्ट जारी किया जाता है इसके बाद डीयू के वेबसाइट में जाकर एडमिशन फॉर्म भरना चाहिए.

काउंसलिंग का लेना होगा हिस्सा

डीयू के फॉर्म सबमिशन के बाद यूनिवर्सिटी द्वारा कॉलेज वाइज और कोर्स वाइज अपनी अलग-अलग कट-ऑफ जारी की जाती है. कट ऑफ मार्क्स से ज्यादा अंक लाने वाले छात्रों को काउंसलिंग में भाग लेना होता है, जिसके बाद सीट अलॉटमेंट और कॉलेज एडमिशन जैसी प्रक्रियाएं पूरी की जाती है.

DU UG Admission 2024: सीएसएएस चरण 2 का शेड्यूल जारी

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए स्नातक (UG) कार्यक्रम के लिए आवंटन-सह-प्रवेश प्रक्रिया के लिए कॉमन सीट आवंटन प्रणाली (CSAS)का दूसरा चरण 1 अगस्त से शुरू कर दिया है. सीएसएएस (CSAS) चरण 1 अब इस चरण के दौरान अपने पसंदीदा कार्यक्रमों और कॉलेज संयोजनों का चयन कर सकता है.

डीयू ने आधिकारिक बयान में कही ये बात

डीयू ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, “जिन उम्मीदवारों ने अभी तक सीएसएएस पोर्टल पर अपना पंजीकरण नहीं कराया है, वे भी पंजीकरण करा सकेंगे क्योंकि विश्वविद्यालय ने 7 अगस्त को शाम 4:59 बजे तक दोनों चरणों को खुला रखने का फैसला किया है. उम्मीदवार द्वारा जमा किया गया आवेदन अंतिम तिथि – शाम 5 बजे, 9 अगस्त तक पहुंचने पर ऑटो-लॉक हो जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >