खेलते-कूदते पा सकते हैं DU में एडमिशन, 5 % कोटा अनिवार्य

Delhi University Admission Sports Quota: दिल्ली यूनिवर्सिटी में आसानी से दाखिला मिल सकता है. दिल्ली विश्वविद्यालय ने साफ कर दिया है कि अब से DU के सभी कॉलेज को एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज (ECA)और खेल कोटे के तहत 5% आरक्षण लागू करना ही पड़ेगा. डीयू के इस फैसले के बाद शैक्षणिक वर्ष 2026-27 में दाखिला लेने वालों के लिए अब सुनहरा मौका है.

Delhi University Admission Sports Quota: दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई करने की इच्छा रखते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. अब स्पोर्ट्स में रूचि वाले छात्रों को दिल्ली यूनिवर्सिटी में आसानी से दाखिला मिल सकता है. दिल्ली विश्वविद्यालय ने साफ कर दिया है कि अब से DU के सभी कॉलेज को एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज (ECA)और खेल कोटे के तहत 5% आरक्षण लागू करना ही पड़ेगा.

Delhi University Admission Sports Quota: खेल प्रेमियों के लिए सुनहरा मौका

डीयू के इस फैसले के बाद शैक्षणिक वर्ष 2026-27 में दाखिला लेने वालों के लिए अब सुनहरा मौका है. विशेषकर ECA और खेल में माहिर बच्चों के लिए बड़ी राहत है. वहीं इससे टैलेंट को सही मौका और प्लेटफॉर्म मिलेगा. अगर आप ECA या खेल कोटे से DU में दाखिला लेना चाहते हैं, तो अगले सेशन से चांस बढ़ गए हैं.

Delhi University Admission: डीयू में कैसे मिलता है दाखिला? 

दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिला के लिए छात्रों को पहले सीयूईटी यूजी परीक्षा पास करनी होती है. इस परीक्षा में स्कोर करने वाले कैंडिडेट्स फिर काउंसलिंग में शामिल होते हैं. इस तरह दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिला मिलता है. 

Delhi High Court: कोर्ट से उठा मामला 

आदिति रावत नाम के स्टूडेंट ने दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) में मामला दर्ज किया. रावत एक नेशनल लेवल लॉन टेनिस में गोल्ड मेडलिस्ट प्लेयर हैं. नाबालिग होने की वजह से उनकी मां अनीता रावत ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की. उन्होंने 2025-26 सेशन के लिए हिंदू कॉलेज में खेल कोटे की सीट मांगी. उनके अनुसार, यहां खेल कोटे का सही से पालन नहीं हो रहा है. इसके बाद कोर्ट का यह फैसला आया. 

यह भी पढ़ें- बीएचयू में एडमिशन पाने का आखिरी मौका, Offline करें आवेदन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >