DDU Gorakhpur University Seat Allotment: गोरखपुर यूनिवर्सिटी में सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी हो गई है. इसके साथ ही दूसरे राउंड की कटऑफ लिस्ट भी जारी कर दी गई है. जिन अभ्यर्थियों को सीट आवंटित हुई है, उन्हें तय तारीख के भीतर अपनी सीट कन्फर्म करनी होगी.
11 से 13 अगस्त तक होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
यूनिवर्सिटी की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार दूसरे राउंड में सीट पाने वाले उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 11 अगस्त से 13 अगस्त 2026 तक किया जाएगा. इस दौरान सभी जरूरी दस्तावेजों की जांच होगी. यदि कोई उम्मीदवार तय समय पर वेरिफिकेशन नहीं कराता है या फीस जमा नहीं करता है, तो उसकी सीट रद्द की जा सकती है और उसे अगले चरण का लाभ नहीं मिलेगा.
ऐसे पूरी होती है DDU Counselling Process
DDU काउंसलिंग प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होती है. सबसे पहले उम्मीदवारों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होता है. इसके बाद काउंसलिंग फीस जमा करनी होती है. फिर अपनी पसंद के कोर्स और कॉलेज का चयन यानी चॉइस फिलिंग करनी होती है. निर्धारित समय के भीतर चॉइस लॉक करने के बाद यूनिवर्सिटी मेरिट और एंट्रेंस एग्जाम के आधार पर सीट अलॉटमेंट जारी करती है. सीट मिलने के बाद उम्मीदवारों को फीस जमा कर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराना होता है.
ये भी पढ़ें: CUET Counselling की पहली लिस्ट में नहीं आया नाम, फिर भी मिल सकता है एडमिशन, जानिए कैसे
Choice Filling में इन बातों का रखें ध्यान
चॉइस फिलिंग काउंसलिंग का सबसे अहम चरण माना जाता है. उम्मीदवारों को अपनी पसंद के कोर्स और कॉलेज सही क्रम में भरने चाहिए. जिस विकल्प में सबसे ज्यादा रुचि हो, उसे सबसे ऊपर रखना बेहतर माना जाता है. सभी विकल्प भरने के बाद उन्हें समय रहते लॉक करना जरूरी है. एक बार चॉइस लॉक होने के बाद उसमें बदलाव नहीं किया जा सकता.
एडमिशन के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट होंगे जरूरी
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय उम्मीदवारों को एंट्रेंस एग्जाम का एडमिट कार्ड, स्कोर कार्ड, 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, ग्रेजुएशन की मार्कशीट (PG उम्मीदवारों के लिए), ट्रांसफर सर्टिफिकेट, कैरेक्टर सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), EWS या अन्य आरक्षण प्रमाण पत्र और फीस भुगतान की रसीद साथ लेकर जानी होगी. सभी दस्तावेजों की मूल प्रति और फोटोकॉपी दोनों रखना बेहतर रहेगा.
ये भी पढ़ें: ग्वालियर के इन कॉलेजों से करें BEd, सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में तुरंत मिलेगी नौकरी
