Bihar BTech College: बिहार में बीटेक एडमिशन शुरू, इस दिन आएगा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट, देखें शेड्यूल

Bihar BTech College: बिहार में बीटेक कोर्स में एडमिशन के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है. काउंसलिंग की प्रक्रिया BCECEB के द्वारा पूरी कराई जाएगी. इसमें जेईई मेन स्कोर के आधार पर दाखिला होगा. ऐसे में जो छात्र बिहार में रहकर इंजीनियरिंग कोर्स करना चाहते हैं वो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.

Bihar BTech College: बिहार में बीटेक कोर्स में दाखिले के इच्छुक छात्रों के लिए एक अच्छी खबर है. बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटेटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (BCECEB) ने बीटेक कोर्स में दाखिले के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस बार दाखिला जेईई मेन (JEE Main) स्कोर के आधार पर होगा. राज्य के विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला इसी प्रक्रिया के माध्यम से सुनिश्चित किया जाएगा. बता दें कि इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स महत्वपूर्ण तारीखों का विशेष ध्यान रखें.

Bihar BTech College Admission: जेईई मेन स्कोर से होगा दाखिला

इस साल बीटेक कोर्स में दाखिले के लिए जेईई मेन परीक्षा के स्कोर को ही आधार बनाया गया है. यानी जो भी छात्र बिहार के सरकारी और निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश लेना चाहते हैं, उन्हें जेईई मेन में क्वालीफाई होना जरूरी है. BCECEB की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, छात्रों को काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसमें जेईई मेन रोल नंबर, स्कोर कार्ड, जन्मतिथि, शिक्षा से जुड़े दस्तावेज आदि की जानकारी भरनी होती है.

Bihar BTech College Admission Counselling Schedule यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.

ऑनलाइन मोड में होगी काउंसलिंग

काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन मोड में की जा रही है. छात्र BCECEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन के बाद छात्रों को अपने दस्तावेज अपलोड करने होंगे और फिर चॉइस फिलिंग यानी कॉलेज और ब्रांच की प्राथमिकता भरनी होगी. इसके बाद बोर्ड की ओर से सीट अलॉटमेंट किया जाएगा. हर राउंड के बाद छात्रों को अलॉटेड कॉलेज में रिपोर्ट करना होता है और डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन कराना होता है.

BCECEB Counselling Schedule: देखें काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल

क्रम संख्याCounselling Scheduleमहत्वपूर्ण तारीखें
1.रैंक कार्ड का बोर्ड की वेबसाइट पर प्रकाशन19 जून 2025
2.सीट मैट्रिक्स का वेबसाइट पर प्रकाशन19 जून 2025
3.सीट आवंटन हेतु ऑनलाइन विकल्प भरने की प्रारंभिक तिथि20 जून 2025
4.ऑनलाइन विकल्प भरने एवं लॉक करने की अंतिम तिथि25 जून 2025
5.प्रथम चरण का अनंतिम (प्रोविजनल) सीट आवंटन परिणाम प्रकाशित करने की तिथि28 जून 2025
6.प्रथम चरण के प्रोविजनल सीट आवंटन पर आपत्ति दर्ज कराने की अवधि (ईमेल के माध्यम से)29 जून से 30 जून 2025

किन बातों का रखें ध्यान

छात्रों को काउंसलिंग के दौरान दस्तावेजों की स्कैन कॉपी तैयार रखनी चाहिए. इसमें जेईई मेन स्कोर कार्ड, 10वीं-12वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो आदि शामिल हैं. इसके अलावा चॉइस फिलिंग करते समय छात्रों को अपने स्कोर और पिछले वर्षों के कटऑफ को ध्यान में रखते हुए विकल्प भरने चाहिए. एक बार चॉइस लॉक हो जाने के बाद उसमें बदलाव नहीं किया जा सकता.

इस देश में नौकरी छूटने पर भी मिलती है सैलरी, जानिए कैसे चलता है सिस्टम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >