बिहार के कॉलेज में 83 लाख का प्लेसमेंट, Google Microsoft नहीं इस कंपनी ने दिया तगड़ा पैकेज

Bihar Best College: कॉलेज में प्लेसमेंट की बात आती है तो सबसे ऊपर नाम Google और Microsoft जैसी कंपनी का आता है. हालांकि, गूगल और माइक्रोसॉफ्ट को पीछे छोड़ते हुए एक कंपनी ने 83 लाख का प्लेसमेंट पैकेज दिया है. बिहार के कॉलेज में एक छात्रा को सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पोस्ट पर प्लेसमेंट मिला है.

Bihar Best College: बिहार के एक कॉलेज का प्लेसमेंट रिकॉर्ड चर्चा में है. बिहार के भागलपुर में स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT Bhagalpur) में कैंपस प्लेसमेंट 83 लाख रुपये का देखा गया है. इस कॉलेज की एक स्टूडेंट को 83 लाख का प्लेसमेंट मिला है. हैरान करने की बात ये है कि 83 लाख का प्लेसमेंट Google या Microsoft में नहीं बल्कि किसी और कंपनी में मिला है.

Bihar Best College: बिहार के कॉलेज का कमाल

आईआईआईटी भागलपुर के प्लेसमेंट सेशन 2024-25 में हाईएस्ट प्लेसमेंट 83 लाख रुपये का रहा है. यहां 201 जॉब ऑफर प्राप्त हुए हैं. इस कॉलेज में एवरेज प्लेसमेंट 10.35 लाख रुपये का देखा गया है. इसके अलावा न्यूनतम पैकेज 9 लाख रुपये का है.

IIIT Bhagalpur में हाईएस्ट पैकेज

IIIT Bhagalpur बिहार के उन टॉप कॉलेजों (Bihar Best College) में गिना जाता है, जहां हर साल शानदार प्लेसमेंट देखने को मिलता है. इस कॉलेज की प्लेसमेंट क्वालिटी इतनी मजबूत है कि देश की बड़ी-बड़ी टेक कंपनियां यहां कैंपस ड्राइव में शामिल होती हैं. स्टूडेंट्स की कोडिंग स्किल, प्रैक्टिकल नॉलेज और मेहनत की वजह से इस संस्थान की पहचान लगातार बढ़ रही है.

प्लेसमेंट सीजन में Microsoft, Amazon, Nvidia और IndMoney जैसी कंपनियां ऑफर लेकर आती हैं, जिससे छात्रों को अच्छे पैकेज मिलने के मौके बढ़ जाते हैं. खास बात यह है कि इसी प्लेसमेंट ड्राइव में Atlassian ने सबसे बड़ा पैकेज 83 लाख रुपये का दिया, जिसने कॉलेज की रैंकिंग और भी मजबूत कर दी.

Atlassian कंपनी का काम

Atlassian एक सॉफ्टवेयर कंपनी है, जो सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट का काम करती है. यह ऑस्ट्रेलियाई बेस्ड कमपनी है. इस कंपनी ने IIIT Bhagalpur की स्टूडेंट संस्कृति मालवीय को 83 लाख का प्लेसमेंट दिया है. आईआईआईटी भागलपुर ने ऑफिशियल वेबसाइट- tnp.iiitbh.ac.in पर प्लेसमेंट की डिटेल्स शेयर की है.

इस कॉलेज में सबसे अच्छा प्लेसमेंट बीटेक कंप्यूटर साइंस ब्रांच के स्टूडेंट्स का देखा गया है. इस कॉलेज की एक स्टूडेंट तनिषा सिंह को Microsoft में इंटर्नशिप का मौका मिला है. कॉलेज ने पोस्टर शेयर कर इसकी जानकारी साझा की है.

यह भी पढ़ें: IIT BHU में टूटा रिकॉर्ड, पहले ही दिन मिला 1.67 करोड़ का प्लेसमेंट ऑफर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >