75 लाख का हाईएस्ट पैकेज, ऐसे मिलता है इस टॉप मैनेजमेंट कॉलेज में एडमिशन

IIM Lucknow Admission: आईआईएम लखनऊ भारत के सबसे पॉपुलर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में से एक है. अच्छी पढ़ाई, मजबूत इंडस्ट्री कनेक्शन और शानदार प्लेसमेंट के कारण यह कॉलेज एक बेहतरीन ऑप्शन माना जाता है. इस कॉलेज को NIRF रैंकिंग 25 में 5वां रैंक मिला है.

IIM Lucknow Admission: मैनेजमेंट की पढ़ाई आज के समय में करियर के सबसे पॉपुलर ऑप्शन में से एक बन चुकी है. ऐसे में अगर किसी स्टूडेंट्स को देश के बेहतरीन बिजनेस स्कूलों में पढ़ने का मौका मिल जाए, तो यह उसके करियर के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है. इन्हीं फेमस इंस्टीट्यूट में से एक है इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) लखनऊ, जिसने साल से मैनेजमेंट एजुकेशन के सेक्टर में अपनी मजबूत पहचान बनाई है.

आईआईएम लखनऊ को NIRF रैंकिंग 2025 में 5वां रैंक हासिल हुआ है. यह कॉलेज अपने पढ़ाई, बेहतरीन प्लेसमेंट और अनुभवी फैकल्टी के लिए जाना जाता है. आइए जानते हैं कि IIM Lucknow में एडमिशन कैसे मिलता है, फीस कितनी है और प्लेसमेंट के अवसर मौजूद है.

IIM Lucknow Admission: एडमिशन प्रोसेस

आईआईएम लखनऊ में एडमिशन पाने के लिए स्टूडेंट्स को नेशनल लेवल एग्जाम पास करना पड़ता है. हर साल हजारों स्टूडेंट्स फॉर्म भरते हैं. लेकिन सीमित सीटों के कारण यहां बेहतरीन रिजल्ट करने वाले कैंडिडेट्स को मौका मिल पाता है. सबसे पहले कैंडिडेट्स को CAT एग्जाम पास करना पड़ता है.

CAT में अच्छे पर्सेंटाइल के बेसिस पर स्टूडेंट्स को अगले राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है. शॉर्टलिस्टेड स्टूडेंट्स को रिटन टेस्ट और इंटरव्यू देना होता है. लास्ट में इंटरव्यू और टेस्ट के आधार पर फाइनल सिलेक्शन किया जाता है.

फीस स्ट्रक्चर

IIM Lucknow में PGP ब्रांच की फीस लगभग 980000 रुपये (2022-2024) है. फीस रिलेटेड डिटेल्स जानने के लिए स्टूडेंट्स कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट iiml.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.

IIM Lucknow PGP Fees Structure 2022-2024 Check Here

IIM लखनऊ प्लेसमेंट डिटेल्स

आईआईएम लखनऊ का प्लेसमेंट रिकॉर्ड काफी अच्छा है. 2025 में फाइनेंस सेक्टर के स्टूडेंट्स का हाईएस्ट पैकेज लगभग 75 लाख का देखा गया है. वहीं टेक और एनालिटिक्स ब्रांच में हाईएस्ट पैकेज लगभग 57.6 लाख है. टॉप कंपनी जैसे Deloitte, Flipkart, Tesco, Tata Mutual Fund और PWC यहां के स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट ऑफर देने के लिए आती है.

यह भी पढ़ें: 1 करोड़ 10 लाख तक का पैकेज! मैनेजमेंट के लिए बेस्ट ऑप्शन है ये कॉलेज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >