NEET टॉपर्स की पहली पसंद! जानें इंडिया के टॉप 5 मेडिकल कॉलेज

TOP 5 Medical College in India: भारत के टॉप मेडिकल कॉलेज न केवल हाई एजुकेशन देते हैं, बल्कि रिसर्च और क्लिनिकल ट्रेनिंग में भी आगे हैं. जानें इंडिया के टॉप सरकारी मेडिकल कॉलेज कौन-कौन से हैं.

TOP 5 Medical College in India: भारत में मेडिकल की पढ़ाई का सपना देखने वाले लाखों स्टूडेंट्स के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज पहली पसंद होते हैं. कम फीस, बेहतरीन फैकल्टी, मॉडर्न हॉस्पिटल और शानदार प्लेसमेंट की वजह से इन इंस्टीट्यूट की मांग हर साल बढ़ती जा रही है. NEET में हाई  रैंक हासिल करने वाले छात्र इन पॉपुलर कॉलेजों में एडमिशन पाने का सपना देखते हैं. कुछ ऐसे कॉलेज हैं, जो न केवल इंडिया में बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी अपनी पहचान रखते हैं. आइए जानते हैं कि इंडिया के टॉप सरकारी मेडिकल कॉलेज (TOP 5 Medical College in India) कौन-कौन से हैं. 

TOP 5 Medical College in India: इंडिया के टॉप 5 मेडिकल कॉलेज

  • AIIMS दिल्ली 
  • PGIMER चंडीगढ़ 
  • CMC वेल्लोर 
  • AFMC पुणे 
  • KGMU लखनऊ 

AIIMS दिल्ली 

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS) दिल्ली (TOP 5 Medical College in India) भारत का सबसे पॉपुलर गवर्नमेंट मेडिकल इंस्टीट्यूट माना जाता है. हर साल लाखों स्टूडेंट्स यहां MBBS में एडमिशन लेने का सपना देखते हैं. लेकिन सीट सीमित होने के कारण केवल टॉप रैंक हासिल करने वाले कैंडिडेट्स को ही मौका मिलता है. यहां एडमिशन लेने के लिए NEET UG एग्जाम पास करना पड़ता है. एम्स दिल्ली को NIRF रैंकिंग 2025 में 1 रैंक मिला है. इस कॉलेज में MBBS, MD, MS, DM, BSc Nursing जैसे कई स्पेशियलिटी कोर्स उपलब्ध है. नीट यूजी 2023 के टॉपर बोरा वरुण चक्रवर्ती ने एम्स दिल्ली से अपनी पढ़ाई की है. नीट यूजी 2022 की टॉपर तनिष्का ने भी दिल्ली एम्स को चुना.

PGIMER चंडीगढ़ 

पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER) चंडीगढ़ मुख्य रूप से पोस्टग्रेजुएट और सुपर- स्पेशियलिटी कोर्स के लिए जाना जाता है. देशभर के डॉक्टर यहां MD, MS, DM और MCh जैसी हाई लेवल डिग्री हासिल करने के लिए आते हैं. यहां एडमिशन लेने के लिए INI-CET (PG कोर्स के लिए) एग्जाम देना पड़ता है. इस कॉलेज में क्लिनिकल ट्रेनिंग का बेहतरीन एक्सपिरियंस मिलता है. सरकारी और प्राइवेट दोनों सेक्टर में शानदार करियर के अवसर भी मिलते हैं. 

CMC वेल्लोर 

CMC वेल्लोर भारत के सबसे पॉपुलर मेडिकल कॉलेजों में से एक हैं. NIRF रैंकिंग 2025 में इस कॉलेज को 3 रैंक मिला है. यहां MBBS के लिए NEET-UG एग्जाम पास करना अनिवार्य होता है. MBBS, MD, MS, DM, BSc Nursing और Alled Health Sciences कोर्स उपलब्ध है. 

AFMC पुणे 

आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल कॉलेज, पुणे इंडिया के प्रमुख मेडिकल कॉलेजों में से एक है, जो विशेष रूप से इंडियन आर्म्ड फोर्स के लिए डॉक्टर तैयार करता है. मेडिकल के सेक्टर में इस कॉलेज को NIRF रैंकिंग 2025 में 6 रैंक मिला है. यहां MBBS के लिए NEET-UG स्कोर और AFMC की स्क्रीनिंग और इंटरव्यू जरूरी है. इस कॉलेज की खासियत है कि डिफेंस सर्विसेस में करियर के अवसर मिलते हैं. 

KGMU लखनऊ 

KGMU लखनऊ नॉर्थ इंडिया के सबसे पुराने और फेमस सरकारी मेडिकल इंस्टीट्यूट में से एक है. यह यूनिवर्सिटी अपनी हाई एजुकेशन और अनुभवी फैकल्टी के लिए जाना जाता है. देशभर के स्टूडेंट्स यहां पढ़ाई करने का सपना देखते हैं. KGMU में एमबीबीएस के लिए NEET में अच्छी ऑल इंडिया रैंक जरूरी होती है. कटऑफ हर साल बदलती रहती है. 

यह भी पढ़ें: MBA करने का है सपना! भारत के इन टॉप कॉलेज से करें मैनेजमेंट की पढ़ाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >