GATE Score Admission 2026: गेट परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. गेट स्कोर के जरिए स्टूडेंट्स को टॉप IITs और NITs में MTech कोर्स में एडमिशन मिलेगा. ऐसे में सबसे बड़ी परेशानी उन स्टूडेंट्स के लिए है, जिनके स्कोर अच्छे नहीं हैं. हालांकि, परेशान न हों. आज हम आपको बताएंगे कि गेट स्कोर के आधार पर IITs के अलावा और किस-किस तरह के इंस्टीट्यूट में एडमिशन मिल सकता है.
NITs में लें एडमिशन
अगर आप किसी कारण से IITs में एडमिशन नहीं ले पाते हैं तो आपके सामने NITs का विकल्प है. गेट स्कोर के जरिए NITs में एमटेक कोर्स में एडमिशन मिलता है. NIT में एडमिशन लेने के लिए आमतौर पर जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स का गेट स्कोर 500-700+ होने चाहिए. टॉप NITs जैसे कि त्रिची, NIT Surathkal आदि के लिए 700-800 + स्कोर चाहिए. स्कोर ब्रांच और कॉलेज पर निर्भर करता है.
IIITs और GFTIs भी हैं बेस्ट ऑप्शन
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIITs) और अन्य गवर्नमेंट फंडेड टेक्निकल इंस्टीट्यूट (GFTIs) भी अब तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. खासकर कंप्यूटर साइंस और IT फील्ड में ये संस्थान स्टूडेंट्स को अच्छी पढ़ाई के साथ प्लेसमेंट भी देते हैं. ऐसे में आप गेट स्कोर (GATE Score) के आधार पर इन संस्थानों में भी एडमिशन ले सकते हैं.
स्टेट यूनिवर्सिटीज और प्राइवेट कॉलेज
कुछ स्टेट यूनिवर्सिटीज और टॉप प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज भी GATE स्कोर के आधार पर MTech में एडमिशन देते हैं. यहां एडमिशन के लिए कटऑफ IITs-NITs की तुलना में काफी कम होती है. अधिक जानकारी के लिए कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं. कॉलेज चुनते वक्त ग्रेड और रैंकिंग जरूर चेक करें.
गेट के जरिए एडमिशन कैसे होता है?
गेट स्कोर के जरिए COAP (Common Offer Acceptance Portal) और CCMT (Centralised Counselling for MTech) के जरिए काउंसलिंग होती है. स्टूडेंट्स स्कोर के अनुसार, कॉलेज और ब्रांच चुन सकते हैं.
यह भी पढ़ें- एस्ट्रोनॉट बनने के लिए कौन-सा कोर्स जरूरी? जानिए 10वीं से लेकर कॉलेज तक का पूरा प्लान
