Best College Admission Episode 14: जामिया मिलिया इस्लामिया भारत की एक पॉपुलर सेंट्रल यूनिवर्सिटी है, जो दिल्ली में स्थित है. यहां से पढ़ाई करने का सपना हर साल हजारों स्टूडेंट्स देखते हैं. जामिया अपने अच्छे फैकल्टी, कम फीस और बेहतर प्लेसमेंट के लिए जानी जाती है. NIRF रैंकिंग 2025 में जामिया यूनिवर्सिटी को 4 रैंक मिला है. आइए बेस्ट कॉलेज एडमिशन (Best College Admission) सीरिज के एपिसोड 14 में जानते हैं कि जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में एडमिशन प्रोसेस क्या है. साथ ही इनके प्लेसमेंट रिकॉर्ड के बारे में भी जानेंगे.
कौन-कौन से कोर्स उपलब्ध है?
- BA, BSc, BCom (ग्रेजुएशन)
- MA, MSc, MCom (पोस्ट ग्रेजुएशन)
- BTech, MTech
- Law (BA LLB)
- Mass Communication
- PhD प्रोग्राम
Best College Admission: जामिया एडमिशन प्रोसेस
जामिया यूनिवर्सिटी में एडमिशन दो तरीकों से होता है. पहला, जो यूनिवर्सिटी खुद का एंट्रेंस एग्जाम कंडक्ट करवाती है. कई कोर्स के लिए आपको यह परीक्षा देनी पड़ती है. वहीं अब कई कोर्स में एडमिशन CUET स्कोर से भी होता है. जामिया में एडमिशन मेरिट और कटऑफ के आधार पर होता है. हर साल अलग-अलग कोर्स के लिए कटऑफ बदलती रहती है.
प्लेसमेंट डिटेल्स
जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी की प्लेसमेंट रिकॉर्ड काफी अच्छा है. यहां हर साल कई टॉप कंपनियां जैसे TCS, Accenture, Tech Mahindra और ICICI Bank स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट ऑफर देने के लिए आती है. 2023-25 बैच के स्टूडेंट्स का हाईएस्ट पैकेज लगभग 24 लाख रूपये देखा गया है. 2025 में मार्केटिंग के फील्ड में प्लेसमेंट रेट 43% रहा.
Best College Admission: एडमिशन के लिए ऐसे करें अप्लाई
- सबसे पहले जामिया यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट jmi.ac.in पर जाएं.
- Admission section खोलें.
- अपना डिटेल्स डालकर रजिस्ट्रेशन करें.
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद आप अपना फॉर्म भर सकते हैं.
- फिर जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
- अब फीस जमा करें.
- लास्ट में फॉर्म को सबमिट करके प्रिंट निकाल लें.
यह भी पढ़ें: IIT नहीं रिसर्च के लिए चुनें IISER कोलकाता, जानें कटऑफ और एडमिशन प्रोसेस
