BTech Colleges in Hyderabad: अगर आप भी 12वीं के बाद BTech करने का मन बना रहे हैं और एक बेहतरीन शहर की तलाश में हैं, तो हैदराबाद आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. हैदराबाद को भारत का प्रमुख आईटी और टेक हब माना जाता है, जिसे लोग प्यार से ‘साइबराबाद’ भी कहते हैं.
यहां पढ़ाई करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि पढ़ाई पूरी होते ही देश-विदेश की बड़ी-बड़ी टेक कंपनियों में प्लेसमेंट का मौका आसानी से मिल जाता है. आइए जानते हैं हैदराबाद के उन टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों के बारे में, जहां एडमिशन मिलते ही आपका करियर पूरी तरह से चमक जाएगा.
Best BTech Colleges in Hyderabad:
| कॉलेज का नाम | NIRF रैंकिंग/ प्रकार | मुख्य प्रवेश परीक्षा (Entrance Exam) |
| IIT Hyderabad | टॉप सरकारी संस्थान | JEE Advanced |
| IIIT Hyderabad | कोडिंग के लिए सर्वश्रेष्ठ | JEE Main / UGEE |
| BITS Pilani (Hyderabad) | टॉप प्राइवेट संस्थान | BITSAT |
| JNTU Hyderabad | कम फीस, सरकारी यूनिवर्सिटी | TG EAPCET |
| Osmania University (OUCE) | प्रतिष्ठित और पुराना कॉलेज | TG EAPCET |
1. IIT हैदराबाद – हर छात्र का सपना
जब बात इंजीनियरिंग की हो, तो आईआईटी का नाम सबसे पहले आता है. NIRF रैंकिंग 2025 में IIT हैदराबाद को 7वें रैंक में है. हमेशा टॉप पर रहने वाला आईआईटी हैदराबाद (BTech Colleges in Hyderabad) देश के सबसे बेहतरीन संस्थानों में से एक है. यहां का इंफ्रास्ट्रक्चर, रिसर्च लैब्स और फैकल्टी वर्ल्ड क्लास हैं.
- प्लेसमेंट: Google, Meta (Facebook), TCS, Samsung और Qualcomm ने जॉब ऑफर किए हैं. 2022-23 में कुल 74. 90% स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट ऑफर मिला है. स्टूडेंट का हाईएस्ट ऐन्यूअल पैकेज लगभग 63.78 लाख रुपये का देखा गया है.
- एडमिशन कैसे लें: यहां एडमिशन पाने के लिए आपको जेईई एडवांस्ड परीक्षा पास करनी होगी.
2. IIIT हैदराबाद- कोडिंग और कंप्यूटर के लिए बेस्ट
अगर आपका झुकाव कंप्यूटर साइंस या कोडिंग की तरफ ज्यादा है, तो आईआईआईटी हैदराबाद (BTech Colleges in Hyderabad) से बेहतर कोई कॉलेज नहीं हो सकता. कंप्यूटर साइंस के मामले में इस कॉलेज की टक्कर देश के टॉप 3 आईआईटी से होती है. यहां का कोडिंग कल्चर पूरे भारत में फेमस है. IIIT हैदराबाद के छात्र इंटरनेशनल कोडिंग प्रतियोगिताओं में हमेशा आगे रहते हैं.
- प्लेसमेंट:IIIT हैदराबाद में Google, Microsoft,Amazon, Oracle, Qualcomn और कई आईटी और कोर कंपनियां स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट ऑफर देने के लिए आती है. CSE ब्रांच का औसत पैकेज लगभग 31.49 लाख देखा गया है.
- एडमिशन कैसे लें: यहां JEE Main के स्कोर, UGEE परीक्षा या ओलंपियाड के जरिए एडमिशन मिलता है.
3. बिट्स पिलानी, हैदराबाद कैंपस
बिट्स पिलानी का हैदराबाद कैंपस एक प्राइवेट संस्थान होने के बावजूद देश के टॉप सरकारी कॉलेजों को टक्कर देता है. यहां की ‘नो अटेंडेंस पॉलिसी’ और स्टार्टअप कल्चर छात्रों को कुछ नया करने के लिए बहुत प्रेरित करता है.
- प्लेसमेंट: यहां का प्लेसमेंट रिकॉर्ड लगभग 100% रहता है. डोमेस्टिक और इंटरनेशनल दोनों ही तरह के ऑफर्स छात्रों को भरपूर मिलते हैं.
- एडमिशन कैसे लें: इसके लिए आपको बिट्सैट (BITSAT) नाम की एक अलग एंट्रेंस एग्जाम पास करना होता है.
4. जेएनटीयू हैदराबाद (JNTUH) – कम फीस में शानदार पढ़ाई
अगर आप कम बजट में बेहतरीन सरकारी कॉलेज से इंजीनियरिंग करना चाहते हैं, तो जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (JNTU) एक बहुत ही बढ़िया विकल्प है. सरकारी यूनिवर्सिटी होने के कारण यहां की फीस काफी कम है, जिससे मध्यम वर्ग के छात्रों के लिए यहां पढ़ाई करना काफी आसान हो जाता है.
- प्लेसमेंट: टीसीएस, विप्रो, इन्फोसिस और कॉग्निजेंट जैसी बड़ी आईटी कंपनियां यहाँ बड़े पैमाने पर मास रिक्रूटमेंट करती हैं.
- एडमिशन कैसे लें: तेलंगाना राज्य की प्रवेश परीक्षा TG EAPCET (पहले जिसे TS EAMCET कहा जाता था) के जरिए यहां सीटें मिलती हैं.
5. उस्मानिया यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग
उस्मानिया यूनिवर्सिटी (BTech Colleges in Hyderabad) भारत की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज में से एक है. इसका इंजीनियरिंग कॉलेज अपने शानदार इतिहास और तगड़े एलुमनाई नेटवर्क के लिए जाना जाता है.यहां के पढ़े हुए छात्र आज दुनिया भर में बड़े-बड़े पदों पर काम कर रहे हैं, जिसका फायदा मौजूदा छात्रों को मेंटरशिप के रूप में मिलता है. इस कॉलेज में भी एडमिशन TG EAPCET परीक्षा की मेरिट के आधार पर ही होता है.
BTech Colleges in Hyderabad: हैदराबाद को ही क्यों चुनें इंजीनियरिंग के लिए?
हैदराबाद में पढ़ाई करने का सबसे बड़ा फायदा है ‘इंडस्ट्री एक्सपोजर’. कॉलेज खत्म होते ही आपको इंटर्नशिप और नौकरी के लिए दूसरे शहर भागने की जरूरत नहीं पड़ती. गूगल, एप्पल, और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों के सबसे बड़े ऑफिस इसी शहर में हैं. इसके अलावा, रहने और खाने-पीने के मामले में भी यह शहर दूसरे मेट्रो शहरों जैसे बेंगलुरु या मुंबई के मुकाबले काफी किफायती और सुरक्षित माना जाता है.
यह भी पढ़ें: अहमदाबाद के इन मेडिकल कॉलेजों में मिलता है बेस्ट एक्सपोजर, NEET के बाद यहां लें एडमिशन
