MNNIT के 816 स्टूडेंट्स को मिली जॉब, 96 लाख का हाईएस्ट प्लेसमेंट

Best BTech College: MNNIT इलाहाबाद में इस बार बीटेक वालों की चांदी रही. कुल 924 पात्र स्टूडेंट्स में से 814 को नौकरी मिल गई. सबसे बड़ा पैकेज 96 लाख रुपये सालाना का रहा और औसत पैकेज 18.88 लाख रुपये रहा.

Best BTech College: मोतीलाल नेहरू नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MNNIT) इलाहाबाद के ताजा प्लेसमेंट आंकड़ों ने संस्थान की साख को फिर मजबूत किया है. BTech के 814 स्टूडेंट्स को कैंपस प्लेसमेंट में नौकरी मिली है. इस साल प्लेसमेंट प्रतिशत 88.1 रहा. आइए MNNIT के प्लेसमेंट को करीब से देखते हैं.

MNNIT Allahabad प्लेसमेंट एक नजर में

ब्रांचपात्र स्टूडेंट्सप्लेस्डऔसत पैकेज (लाख)सबसे बड़ा पैकेज (लाख)
बायोटेक्नोलॉजी32199.9512
केमिकल54499.9923
सिविल60578.2520.45
कंप्यूटर साइंस35532327.0196
इलेक्ट्रिकल857815.3763.78
ECE15513421.2463.78
मैकेनिकल1361219.9323
प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल473310.4617.03

बीटेक में शानदार प्लेसमेंट

बीटेक के सभी ब्रांच को मिलाकर 1094 ऑफर आए, जो प्लेसमेंट पाने वाले छात्रों की संख्या से कहीं ज्यादा हैं. इसका मतलब है कि कई छात्रों को एक से अधिक कंपनियों से प्रस्ताव मिले. न्यूनतम पैकेज 5 लाख और मीडियन पैकेज 12 लाख रुपये रहा.

MNNIT Allahabad Placement 2026 Check Record

96 लाख का सर्वाधिक पैकेज

इस सत्र का सबसे बड़ा पैकेज 96 लाख रुपये रहा, जो कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग शाखा में दर्ज हुआ. यह आंकड़ा बताता है कि देश की शीर्ष टेक कंपनियां संस्थान के छात्रों की प्रतिभा पर भरोसा करती हैं.

ये भी पढ़ें: Computer Science का क्रेज डाउन, IIIT रांची में इस BTech ब्रांच को मिला 60 लाख का पैकेज

कंप्यूटर साइंस का दबदबा

कंप्यूटर साइंस में 355 पात्र छात्रों में से 323 को नौकरी मिली, प्लेसमेंट प्रतिशत 91 रहा. इस शाखा को सबसे ज्यादा 464 ऑफर मिले और औसत पैकेज 27.01 लाख रुपये के साथ यह सभी ब्रांच में सबसे ऊपर रही.


इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स का प्रदर्शन

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 91.76 प्रतिशत प्लेसमेंट रहा और औसत पैकेज 15.37 लाख रुपये रहा. इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में 155 में से 134 छात्र चयनित हुए और औसत पैकेज 21.24 लाख रुपये रहा. दोनों शाखाओं में अधिकतम पैकेज 63.78 लाख रुपये दर्ज हुआ.

ये भी पढ़ें: BTech Computer Science को मिला 59 LPA, Google में प्लेसमेंट देकर छा गया ये कॉलेज

अन्य ब्रांच की स्थिति

सिविल इंजीनियरिंग में सबसे ज्यादा 95 प्रतिशत छात्रों को नौकरी मिली. केमिकल में यह आंकड़ा 90.74 और मैकेनिकल में 88.97 प्रतिशत रहा. दोनों का अधिकतम पैकेज 23 लाख रुपये रहा. बायोटेक्नोलॉजी में 59.3 और प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग में 70.21 प्रतिशत प्लेसमेंट हुआ.

एमटेक में 243 में से 133 छात्रों को नौकरी मिली और प्लेसमेंट 54.73 प्रतिशत रहा. एमसीए में 71.43 प्रतिशत प्लेसमेंट हुआ और औसत पैकेज 15.49 लाख रुपये रहा, जिसका अधिकतम पैकेज 39 लाख रुपये रहा. एमबीए में 88.33 प्रतिशत और एमएससी में 68.42 प्रतिशत छात्र प्लेस हुए.

ये भी पढ़ें: NIT Durgapur Placement 2026: 80 लाख रुपए हाईएस्ट पैकेज, 77.69% रहा ओवरऑल प्लेसमेंट रेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >