MIT मिला या बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज, BCECE सीट अलॉटमेंट की पहली लिस्ट जारी

BCECE Admission 1st Seat Allotment: बिहार में कॉलेज एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. बिहार कंबाइंड एंट्रेंस एग्जाम बोर्ड (BCECEB) की तरफ से पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी है. Engineering, Medical, Pharmacy और Agriculture स्ट्रीम में एडमिशन के लिए यह लिस्ट जारी होती है.

BCECE Admission 1st Seat Allotment: BCECE काउंसलिंग में MIT मुजफ्फरपुर को बिहार का सबसे कॉम्पिटिटिव सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज माना जाता है, खासकर Computer Science और Electrical Engineering ब्रांच के लिए इसकी डिमांड सबसे ज्यादा रहती है. वहीं बख्तियारपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग बिहार के Best BTech College की लिस्ट में शामिल है.

सीट अलॉटमेंट के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल 2026 से शुरू हुई थी और 5 मई 2026 तक आवेदन स्वीकार किए गए थे. उम्मीदवारों को 6 मई 2026 तक ऑनलाइन फीस जमा करने का मौका मिला था. अब सीटे अलॉटमेंट की पहली लिस्ट जारी हो गई है. सीट अलॉटमेंट लिस्ट चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.

MIT मुजफ्फरपुर BTech सीटों की डिटेल्स

ब्रांचसीटें
सिविल इंजीनियरिंग60
मैकेनिकल इंजीनियरिंग60
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग60
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग60
सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी)60
लेदर टेक्नोलॉजी30
बायोमेडिकल एवं रोबोटिक्स इंजीनियरिंग60
केमिकल इंजीनियरिंग30
कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग60
कुल सीटें480

ये भी पढ़ें: JEE एडवांस्ड का झंझट नहीं, Main Score से पाएं इस टॉप कॉलेज में एडमिशन

BCECE Admission 1st Seat Allotment: ऐसे करें चेक

  • अपने ब्राउजर में आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in खोलें.
  • अब Result या Seat Allotment सेक्शन ढूंढें.
  • होमपेज पर 'Result' या 'BCECE 2026 1st Round Seat Allotment Result' लिंक पर क्लिक करें.
  • अब Engineering, Medical, Pharmacy या Agriculture में से अपनी संबंधित स्ट्रीम चुनें.
  • अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि (या पासवर्ड) डालकर लॉगिन करें.
  • स्क्रीन पर आपका अलॉटेड कॉलेज, ब्रांच और सीट कैटेगरी दिख जाएगी.
  • रिजल्ट को PDF के रूप में डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें.

BCECEB Admission 1st Seat Allotment List Check Here

बख्तियारपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग BCE में सीटों की डिटेल्स

ब्रांचसीटें
सिविल इंजीनियरिंग90
कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग60
इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग60
मैकेनिकल इंजीनियरिंग60
कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग (आईओटी)60
फायर टेक्नोलॉजी एवं सेफ्टी30
कुल सीटें360

ये भी पढ़ें: सुनैना पॉलिटेक्निक कॉलेज में बीपीटीआईए प्रवेश परीक्षा संपन्न, 350 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा

बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज (BCE), बख्तियारपुर में कुल 360 सीटें उपलब्ध हैं. सबसे अधिक 90 सीटें सिविल इंजीनियरिंग शाखा में हैं. वहीं कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (आईओटी), इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 60-60 सीटें निर्धारित की गई हैं. फायर टेक्नोलॉजी एंड सेफ्टी ब्रांच में 30 सीटें हैं.

उम्मीदवार अपना सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर चेक कर सकते हैं. अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करने के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन प्रक्रिया तय समय सीमा के भीतर पूरी करनी जरूरी है, वरना सीट रद्द हो सकती है.

ये भी पढ़ें: गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज बेतिया में लेना चाहते हैं एडमीशन? जानें काॅलेज की डीटेल्स


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >