AU Admission 2025: CUET UG से टॉप यूनिवर्सिटी में एडमिशन, कल से करें रजिस्ट्रेशन

AU Admission 2025: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में एडमिशन का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कल यानी 30 जून 2025 से शुरू हो जाएगी. इसमें एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन होगा. रजिस्ट्रेशन के लिए AU Admission की ऑफिशियल वेबसाइट- alldunivcuet.samarth.edu.in पर जाना होगा.

AU Admission 2025: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी (Allahabad University) में एडमिशन का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है. यूनिवर्सिटी में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए एडमिशन प्रक्रिया की शुरुआत होने जा रही है. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 30 जून 2025 से शुरू होगी. इसके तहत छात्र ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन के लिए एप्लीकेशन लिंक एक्टिव होने वाला है.

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में दाखिले के इच्छुक उम्मीदवारों को यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट alldunivcuet.samarth.edu.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसमें रजिस्ट्रेशन के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा.

AU Admission 2025 Registration ऐसे करें

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट alldunivcuet.samarth.edu.in पर जाएं.
  • होमपेज पर आपको “New Registration” या “Apply Now” का विकल्प मिलेगा. उस पर क्लिक करें.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म भरें. इसमें पर्सनल डिटेल, एजुकेशनल डिटेल, एड्रेस, कोर्स की पसंद आदि भरनी होगी.
  • सारी जानकारी चेक करने के बाद सबमिट बटन दबाएं.
  • भविष्य के लिए एप्लीकेशन का प्रिंट निकालकर रख लें.

इन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत

डॉक्यूमेंट का नामअपलोड का प्रकार
10वीं और 12वीं की मार्कशीटस्कैन कॉपी
पासपोर्ट साइज फोटोहाल ही में खींची गई, स्कैन/डिजिटल
सिग्नेचरस्कैन कॉपी
आधार कार्डस्कैन कॉपी
कैटेगरी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)स्कैन कॉपी
CUET स्कोर कार्डस्कैन कॉपी

रजिस्ट्रेशन के लिए 15 दिनों का मौका

यूनिवर्सिटी की तरफ से जारी नोटिस के मुताबिक रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 15 जुलाई 2025 तय की गई है. यानी उम्मीदवारों के पास लगभग 15 दिनों का समय रहेगा. इस दौरान वे अपनी जानकारी और आवश्यक दस्तावेज सही तरीके से अपलोड कर सकते हैं.

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी ने यह भी स्पष्ट किया है कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और किसी भी प्रकार की ऑफलाइन एप्लीकेशन स्वीकार नहीं की जाएगी. ऐसे में छात्रों को सलाह दी गई है कि वे समय पर आवेदन पूरा कर लें और अंतिम समय की परेशानियों से बचें.

Success Story: ‘जो जीवन की धूल चाट कर बड़ा हुआ है…’ उस बिहारी लाल ने JEE में रैंक 84वीं लाकर रच दिया इतिहास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >