Admission Alert 2026 : रामकृष्ण मिशन विवेकानंद एजुकेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के डिपार्टमेंट ऑफ स्पोर्ट्स साइंस एंड योग में स्पोर्ट्स साइंस में एमएससी के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है. वहीं जादवपुर विश्वविद्यालय डायलिसिस टेक्नीशियन सर्टिफिकेट कोर्स में प्रवेश का मौका दे रहा है. फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से प्रोफेशनल सर्टिफिकेट इन इंटीग्रेटेड पोस्ट प्रोडक्शन एंड 3डी डिजाइन करने का भी विकल्प है.
स्पोर्ट्स साइंस में करें एमएससी
संस्थान : डिपार्टमेंट ऑफ स्पोर्ट्स साइंस एंड योग, रामकृष्ण मिशन विवेकानंद एजुकेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट.
कोर्स : स्पोर्ट्स साइंस में दो वर्षीय फुल टाइम एमएससी प्रोग्राम. अकादमिक वर्ष 2026-27.
योग्यता : स्पोर्ट्स साइंस में बीएससी (ऑनर्स)/ एक्सरसाइज एवं स्पोर्ट्स साइंस/ एक्सरसाइज फिजियोलॉजी/ स्पोर्ट्स साइंस एंड फिजियोलॉजी/ फिजिकल एजुकेशन में बीएससी/ फिजिकल या बायोलॉजिकल साइंस से संबंधित किसी भी विषय में बीएससी ऑनर्स की योग्यता रखनेवाले अभ्यर्थी प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं.
प्रवेश : सीयूइटी पीजी के स्कोर अथवा संस्थान की ओर एडमिशन टेस्ट एवं इंटरव्यू के आधार पर प्रवेश दिया जायेगा. आवेदन : नोटिफिकेशन में दिये गये लिंक से ऑनलाइन आवेदन करना है.
अंतिम तिथि : 30 जुलाई, 2026.
विवरण देखें : https://sy.rkmvu.ac.in/admission-msc-ss
डायलिसिस टेक्नीशियन सर्टिफिकेट कोर्स में लें प्रवेश
संस्थान : क्लीनिकल रिसर्च सेंटर (सीआरसी), जादवपुर विश्वविद्यालय यह कोर्स मणिपाल हॉस्पिटल कोलकाता के सहयोग से संचालित करेगा.
कोर्स : डायलिसिस टेक्नीशियन सर्टिफिकेट प्रोग्राम. यह नौ माह का कोर्स है, जिसकी शुरुआत 10 अगस्त,2026 से होगी.
योग्यता : प्रवेश के लिए साइंस से हाइस्कूल पास होना चाहिए. अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें.
आवेदन : निर्धारित प्रारूप में आप अपना आवेदन नोटिफिकेशन में दिये गये पते पर भेजें. प्रवेश से संबंधित जानकारी के लिए 9088401354 पर संपर्क कर सकते हैं.
अंतिम तिथि : 31 जुलाई, 2026.
विवरण देखें : https://jadavpuruniversity.in/storage/2026/07/2026CRC.pdf
इंटीग्रेटेड पोस्ट प्रोडक्शन व 3डी डिजाइन में करें सर्टिफिकेट कोर्स
संस्थान : फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, पुणे (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी).
कोर्स : प्रोफेशनल सर्टिफिकेट इन इंटीग्रेटेड पोस्ट प्रोडक्शन एंड 3डी डिजाइन. कोर्स का संचालन एफटीआइआइ के सेंटर फॉर ओपन लर्निंग के तहत 15 अगस्त, 2026 से 30 जनवरी, 2027 तक किया जायेगा. कोर्स का माध्यम अंग्रेजी एवं हिंदी है.
योग्यता : बारहवीं पास होना आवश्यक है. बेसिक एवीजीसी जानकारी या संबंधित सर्टिफिकेशन/डिग्री रखने वाले को प्राथमिकता दी जायेगी.
प्रवेश : पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर प्रवेश दिया जायेगा.
आवेदन : नोटिफिकेशन में दिये गये लिंक से ऑनलाइन आवेदन करना है.
अंतिम तिथि : 12 अगस्त, 2026.
विवरण देखें : https://ftii.ac.in/course/professional-certificate-in-integrated-post-production-and-3d-design-15-august-2026-30-january-2027
