Admission Alert 2026 : देश के प्रमुख आईआईटी से एमबीए करने का मौका

देश के 23 आईआईटी में से 10 आईआईटी फुल टाइम एमबीए प्रोग्राम संचालित करते हैं और इनमें से 8 में अभी एप्लीकेशन प्रोसेस जारी है. जानें कहां-कहां कर सकते हैं अप्लाई...

Admission Alert 2026 : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) से मैनेजमेंट की पढ़ाई करने की जानकारी कुछ छात्रों के लिए नयी हो सकती है, लेकिन देश के कुल 23 आईआईटी में से 10 एमबीए करने का भी विकल्प देते हैं. एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 में शामिल मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए सबसे उत्कृष्ट शीर्ष 25 संस्थानों में कई आईआईटी भी शामिल हैं, इनमें से आईआईटी दिल्ली चौथे, आईआईटी खड़गपुर 12वें, आईआईटी मद्रास 13वें, आईआईटी बॉम्बे 14वें एवं आईआईटी रुड़की 22वें स्थान पर हैं. आप अगर कैट 2025 के स्कोर के माध्यम से किसी प्रतिष्ठित संस्थान के एमबीए प्रोग्राम में प्रवेश हासिल की तैयारी कर रहे हैं, तो जानें कहां-कहां है अप्लाई करने का मौका.

आईआईटी खड़गपुर

संस्थान : विनोद गुप्ता स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, खड़गपुर.
कोर्स : एमबीए प्रोग्राम (2026-28)..
योग्यता : न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों में इंजीनियरिंग/ टेक्नोलॉजी/ फार्मेसी में चार वर्षीय बैचलर डिग्री या सांइस/इकोनॉमिक्स/कॉमर्स (ग्रेजुएशन में स्टेटिस्टिक्स या मैथमेटिक्स एक विषय के तौर पर हो) में मास्टर डिग्री होनी चाहिए.
प्रवेश : कैट 2025 स्कोर, लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर प्रवेश मिलेगा.
कैसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन करना है.
अंतिम तिथि : 5 फरवरी, 2026.
विवरण देखें : https://som.iitkgp.ac.in/MBA/

आईआईटी मद्रास

संस्थान : डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, आईआईटी मद्रास.
कोर्स : एमबीए एडमिशन 2026.
योग्यता : किसी भी विषय में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों में ग्रेजुएट अप्लाई कर सकते हैं.
प्रवेश : कैट 2025 स्कोर, पर्सनल इंटरव्यू, पिछले अकादमिक प्रदर्शन, कार्यानुभव, शैक्षणिक विविधता आदि के आधार पर प्रवेश सूची तैयार की जायेगी.
कैसे करें आवेदन : आइआइटी मद्रास की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन करें.
अंतिम तिथि : 31 जनवरी, 2026.
विवरण देखें : https://doms.iitm.ac.in/domsmba/

आईआईटी बॉम्बे

संस्थान : एसजे मेहता स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बॉम्बे
कोर्स : एमबीए प्रोग्राम (सत्र 2026-28)
योग्यता : न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ किसी भी विषय में ग्रेजुएट एवं कैट स्कोर होना आवश्यक है.
प्रवेश : कैट 2025 के स्कोर, शैक्षणिक योग्यता के अंकों एवं साक्षात्कार में प्रदर्शन के अनुसार एडमिशन मिलेगा.
कैसे करें आवेदन : आईआईटी बॉम्बे की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन करना है.
अंतिम तिथि : 31 जनवरी, 2026, शाम 5 बजे से पहले आवेदन करें.
विवरण देखें : https://www.som.iitb.ac.in/mba/

आईआईटी गुवाहाटी

संस्थान : स्कूल ऑफ बिजनेस, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी), गुवाहाटी.
कोर्स : दो वर्षीय फुल टाइम एमबीए प्रोग्राम.
योग्यता : अभ्यर्थी के हाई स्कूल, इंटरमीडिएट और स्नातक डिग्री में कम से कम 65 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है. कैट में क्यूए परसेंटाइल 60 प्रतिशत या उससे अधिक होना चाहिए.
प्रवेश : कैट स्कोर 2025 (60 प्रतिशत वेटेज) एवं इंटरव्यू में प्रदर्शन (40 प्रतिशत वेटेज) के आधार पर प्रवेश दिया जायेगा.
कैसे करें आवेदन : नोटिफिकेशन में दिये गये एडमिशन पोर्टल लिंक से ऑनलाइन आवेदन करना है.
अंतिम तिथि : 8 फरवरी, 2026.
विवरण देखें : https://iitg.ac.in/acad/admission/pg_admission/mba.php

आईआईटी-आईएसएम धनबाद

संस्थान : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी(इंडियन स्कूल ऑफ माइंस) धनबाद.
कोर्स : एमबीए (90 सीट), बिजनेस एनालिटिक्स में एमबीए (30 सीट), एडमिशन सत्र 2026-27.
योग्यता : एमबीए के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों में ग्रेजुएशन एवं बिजनेस एनालिटिक्स में एमबीए के लिए किसी भी डिसिप्लीन में 60 प्रतिशत अंकों में बीटेक/बीइ डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ कैट- 2025 का वैध स्कोर आवश्यक है.
प्रवेश : कैट स्कोर, पर्सनल इंटरव्यू, अकादमिक प्रदर्शन एवं इंडस्ट्रियल एक्सपीरियंस के आधार पर प्रवेश दिया जायेगा.
कैसे करें आवेदन : इंस्टीट्यूट की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन करना है.
अंतिम तिथि : 31 जनवरी, 2026.
विवरण देखें : https://www.iitism.ac.in/storage/files/information-brochure-mba-2026_2.pdf

आईआईटी कानपुर

संस्थान : डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट साइंस, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कानपुर.
कोर्स : एमबीए प्रोग्राम (2026-28 बैच).
योग्यता : अभ्यर्थी के पास कम से कम 60 प्रतिशत अंकों में बैचलर डिग्री एवं बारहवीं में गणित एक विषय के तौर पर शामिल होना चाहिए. इसके साथ ही कैट-2025 में कुल 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक होना आवश्यक है.
प्रवेश : कैट स्कोर, ग्रुप डिस्कशन एवं पर्सनल इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर एडमिशन के लिए मेरिट सूची तैयार की जायेगी.
कैसे करें आवेदन : नोटिफिकेशन में दिये गये लिंक से ऑनलाइन आवेदन करना है.
अंतिम तिथि : 31 जनवरी, 2026.
विवरण देखें : https://iitk.ac.in/doms/mba-admission-process

आईआईटी रुड़की

संस्थान : डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, आईआईटी रुड़की.
कोर्स : एमबीए प्रोग्राम (बैच 2026-28).
योग्यता : न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों में ग्रेजुएशन एवं कैट 2025 का स्कोर होना चाहिए.’गोल्डन गर्ल योजना’ के तहत छात्राओं को डायरेक्ट एडमिशन मिलेगा.
प्रवेश : कैट स्कोर, इंटरव्यू एवं ग्रुप डिस्कशन के आधार पर प्रवेश दिया जायेगा.
कैसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन करना है.
अंतिम तिथि : 31 जनवरी, 2026.
विवरण देखें : https://iitr.ac.in/Departments/Management%20Studies%20Department/static/Upcoming%20events/MBA_IB_2026.pdf

आईआईटी जोधपुर

संस्थान : स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप, आईआईटी जोधपुर.
कोर्स : एमबीए प्रोग्राम. दूसरे वर्ष में छात्र दो विकल्पों में से एक का चयन कर सकते हैं, जिसके अनुसार उन्हें एमबीए या एमबीए-टेक्नोलॉजी की डिग्री मिलेगी.
योग्यता : न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों में ग्रेजुएशन आवश्यक है.
प्रवेश : कैट स्कोर एवं इंटरव्यू के आधार पर प्रवेश दिया जायेगा.
कैसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन करना है.
अंतिम तिथि : 12 फरवरी, 2026.
विवरण देखें : https://www.iitj.ac.in/schools/en/eligibility-criteria-and-selection-process

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti Singh Parihar

Senior Copywriter, 15 years experience in journalism. Have a good experience in Hindi Literature, Education, Travel & Lifestyle...

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >