English बोलते हुए लगना है Cool, तोते की तरह रट लें ये 5 वाक्य

5 Daily English Sentences You Need To Know: आप किसी से भी बातचीत शुरू करने से पहले, उसे Hello बोलें और साथ ही विश भी करें. इसी के साथ और भी ऐसे कई वाक्य हैं, जो रोज की अंग्रेजी में बोलने से आप cool लगेंगे. आइए, जानते हैं ऐसे 5 वाक्य.

5 Daily English Sentences You Need To Know: अंग्रेजी दुनिया की सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है. इसका एक कारण यह भी है कि इसका प्रचार ग्लोबल लैंग्वेज (Global Language) के रूप में हुआ. साथ ही यह भाषा कनेक्टिंग लैंग्वेज के रूप में भी विकसित हो चुकी है जैसे कि अगर किसी जापानी और चीनी व्यक्ति को बात करनी हो तो वो अंग्रेजी के माध्यम से बातचीत कर सकता है. अगर आपको भी अंग्रेजी सिखनी है और इसे बोलते वक्त कुल (Cool) लगना है तो यहां हम आपको कुछ ऐसे वाक्य बताएंगे, जिसकी आपकी अंग्रेजी बोलने की शैली में निखार आएगा. 

5 Daily English: अभिभावदन जरूर करें

आप किसी से भी बातचीत शुरू करने से पहले, उसे Hello बोलें और साथ ही विश भी करें. सुबह के समय Good Morning, दोपहर के समय Good After Noon, शाम के समय Good Evening आदि. लोगों का अभिवादन अंग्रेजी में करने से अपका इम्प्रेशन अच्छा पड़ेगा. साथ ही ये पहली शुरुआत होगी अंग्रेजी भाषा में बोलने की. 

5 Daily English: Sorry कब बोलें?

अगर बातचीत के दौरान आपको कुछ समझ न आए तो चुप न रहें. हालांकि, दूसरी बार पूछते हुए शुरू में पहले सॉरी जरूर बोल दें. इससे सामने वाला समझ जाएगा कि आपको स्पष्टीकरण चाहिए और आप बातचीत को गंभीरता से ले रहे हैं.

5 Daily English: Nice To Meet You जरूर बोलें

किसी नए व्यक्ति से मिलने पर यह वाक्य बोलने से उस व्यक्ति पर आपकी अच्छी इम्प्रेशन जमेगी. साथ ही इस तरह के वाक्य दिखाते हैं कि आपको अंग्रेजी अच्छी से आती है और आप शब्दों का सही इस्तेमाल करना जानते हैं. 

5 Daily English: रोज प्रैक्टिस करें ये वाक्य

अगर किसी ने कुछ ऐसा कहा जो आपके लिए थोड़ा कन्फ्यूजिंग है, तो यह वाक्य बहुत काम आएगा. इसका मतलब है, “आप कहना क्या चाहते हैं?”. इससे बातचीत काफी प्रोफेशनल लगेगा और आप भी कूल लगेंगे. 

5 Daily English: ऑफिस की बातचीत में करें धन्यवाद

बातचीत खत्म होने के बाद सामने वाले व्यक्ति को ये बात जरूर बोलें. ऐसा बोलने से आपका इम्प्रेशन बनेगा. साथ ही यह सामने वाले को एहसास दिलाता है कि आपने उनके समय की कद्र की. खासकर मीटिंग, इंटरव्यू या औपचारिक बातचीत में इस वाक्य का इस्तेमाल जरूर करें. 

यह भी पढ़ें- Excuse Me या Sorry? अंग्रेजी बोलते वक्त लोग अक्सर करते हैं ये गलती

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >