पटना के इस कॉलेज के शिक्षकों ने रचा इतिहास! दुनिया के 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की लिस्ट में हुए शामिल

IIT Patna: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) पटना के 21 प्रोफेसर स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय व एल्सेवियर द्वारा जारी 2025 की 'विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों' की सूची में सम्मिलित हुए हैं. इससे पहले भी IIT Patna के शिक्षक इस लिस्ट में शामिल हुए हैं. स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के 2021 की लिस्ट में IIT पटना के 13 प्रोफेसर शामिल थे.

IIT Patna: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) पटना के 21 प्रोफेसर स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय व एल्सेवियर द्वारा जारी 2025 की ‘विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों’ की सूची में सम्मिलित हुए हैं. इन शिक्षकों के लिए खुशी की बात तो है ही. साथ ही यहां पढ़ने वाले छात्रों, संस्थान और पूरे बिहार के लिए यह गौरव का पल है. 

दरअसल, स्टैनफॉर्ड विश्वविद्यालय, कैलिफॉर्निया और एल्सेवियर ने यह लिस्ट जारी की है. यह लिस्ट विज्ञान के अनुसंधान प्रकाशन, साइटेशन, एच इंडेक्स, सह लेखक समायोजन और बिब्लियोमेट्रिक जैसे मानकों पर आधारित है. 

इन 21 प्रोफेसर का नाम है लिस्ट में 

  • प्रो. टीएन सिंह: पृथ्वी विज्ञान एवं सिविल इंजीनियरिंग
  • प्रो. अवलेन्द्र कुमार ठाकुर: भौतिकी
  • डॉ. रिचा चौधरी: मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान
  • डॉ. प्रतिभामय सी दास: गणित
  • डॉ. सुरजीत कुमार पाल: मैकेनिकल इंजीनियरिंग
  • डॉ. श्रीपर्णा साहा: कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग
  • प्रो. नवीन कुमार निश्चल: भौतिकी
  • डॉ. मनोरंजन कर: भौतिकी
  • डॉ. उदित सतीजा: विद्युत इंजीनियरिंग
  • डॉ. रंजन कुमार बेहरा: विद्युत इंजीनियरिंग
  • प्रो. कराली पात्रा: मैकेनिकल इंजीनियरिंग
  • डॉ. अनुप कुमार केशरी: धातुकर्म एवं सामग्री इंजीनियरिंग
  • प्रो. मनबेंद्र पाठक: मैकेनिकल इंजीनियरिंग
  • डॉ. ऋषि राज: मैकेनिकल इंजीनियरिंग
  • डॉ. सुधीर विष्णु जयाराम कुमार: विद्युत इंजीनियरिंग
  • डॉ. सौम्य जे राय: भौतिकी
  • डॉ. देबजित शर्मा: रसायन विज्ञान
  • डॉ. दया सागर गुप्ता: विद्युत इंजीनियरिंग
  • डॉ. अनिर्बन भट्टाचार्य: मैकेनिकल इंजीनियरिंग
  • डॉ. महेशकुमार एच कोलेकर: विद्युत इंजीनियरिंग
  • डॉ. आसिफ इकबाल: कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग

2023 में 14 प्रोफेसर शामिल हुए थे इस लिस्ट में

यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले भी IIT Patna के शिक्षक इस लिस्ट में शामिल हुए हैं. स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के 2021 की लिस्ट में IIT पटना के 13 प्रोफेसर शामिल थे. वहीं, 2022 में 12 तथा 2023 में 14 प्रोफेसर शामिल थे. वहीं इस बार इस लिस्ट में 21 प्रोफेसर का नाम शामिल है. 

यह भी पढ़ें- पटना का एक ऐसा कॉलेज जो देता है IIT को भी टक्कर, Google Microsoft में प्लेसमेंट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >