15 August Flag Hoisting Rules 2026: जानें तिरंगा फहराने का सही समय, नियम और Flag Code of India

15 August Flag Hoisting Rules 2026: 15 अगस्त पर तिरंगा फहराने से पहले Flag Code of India के नियम जानना जरूरी है. इस आर्टिकल में ध्वजारोहण का सही समय, घर पर तिरंगा फहराने के नियम, रात में झंडा फहराने की अनुमति, Flag Hoisting और Unfurling का अंतर तथा जरूरी दिशा-निर्देश डिटेल से पढ़ें.

15 August Flag Hoisting Rules 2026: तिरंगा भारत की आन, बान और शान है. आज 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल, कॉलेज से लेकर कई पब्लिक प्लेस में ध्वजारोहण कार्यक्रम होता है. ऐसे में आपको बता दें कि तिरंगा फहराने के साथ Flag Code of India (झंडा संहिता) के नियमों का पालन करना भी उतना ही जरूरी है. क्योंकि यह सिर्फ भारत की पहचान नहीं, बल्कि भारतीयों के सम्मान और गौरव का प्रतीक है. ऐसे में तिरंगा किस समय फहराया जाता है, इसे कैसे लगाया जाए और किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए यह जानना बहुत जरूरी है. आइए जानते हैं झंडा संहिता के बारे में.

Flag Hoisting Time 20226: झंडा फहराने का सही समय

आमतौर पर स्कूलों, कॉलेजों और अन्य संस्थानों में सुबह 7 से 9 बजे के बीच ध्वजारोहण किया जाता है. वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर नई दिल्ली के लाल किले से प्रधानमंत्री सुबह ध्वजारोहण करते हैं. हालांकि, आम नागरिक अपने घरों पर सुविधा के अनुसार तिरंगा फहरा सकते हैं. 2022 में झंडा संहिता (Flag Code of India) में अमेंडमेंट के बाद लोग अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज दिन और रात दोनों समय सम्मानपूर्वक फहरा सकते हैं.

Flag Code of India Official Notification Check Here

Flag Code of India Amendment Check Here

Flag Hoisting and Unfurling Difference: जानें दोनों में क्या है अंतर?

अक्सर लोग ध्वजारोहण और झंडा फहराना एक ही मान लेते हैं, जबकि दोनों में अंतर होता है. 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) पर झंडा नीचे से ऊपर खींचकर फहराया जाता है, जिसे ध्वजारोहण (Flag Hoisting) कहा जाता है. वहीं 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) पर झंडा पहले से ऊपर बंधा होता है और केवल खोला जाता है, जिसे Flag Unfurling कहा जाता है.

ये भी पढ़ें: 15 August Trending Songs: 20+ बेस्ट ट्रेंडिंग देशभक्ति गानों की लिस्ट, प्ले करें और माहौल को बनाएं खास

Flag Code of India: जानें नियम

  • तिरंगा हमेशा सम्मानजनक स्थान पर लगाया जाए
  • तिरंगे का रंग सही दिशा में हो सबसे ऊपर केसरिया रंग बीच में सफेद रंग (अशोक चक्र सहित) सबसे नीचे हरा रंग
  • झंडा जमीन या पानी को नहीं छूना चाहिए.
  • फटा या गंदा तिरंगा न लगाएं
  • तिरंगे पर कुछ भी लिखना मना है
  • कपड़े या सजावट के रूप में इस्तेमाल न करें

ये भी पढ़ें: 15 August Wishes: 30 दिल छू लेने वाले विशेज, इस स्वतंत्रता दिवस भेजें अपने करीबियों को

Indian Flag Hoisting Rules at Home: घर में ध्वजारोहण के नियम

सबसे पहले यह ध्यान में रखें कि साफ और सही रेशियो (3:2) वाला राष्ट्रीय ध्वज ही उपयोग करें. राष्ट्रीय ध्वज को किसी अन्य झंडे से नीचे न रखें. इसके अलावा कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भी अगर ध्वज लगा रहे, तो उसकी गरिमा बनी रहनी चाहिए. राष्ट्रगान के दौरान पूरी डिसिप्लिन बनाए रखें.

Can We Hoist National Flag at Night? क्या रात में तिरंगा फहरा सकते हैं?

हां, रात में भी ध्वजारोहाण किया जा सकता है. Flag Code of India में 2022 में हुए अमेंडमेंट के बाद नागरिकों को रात में तिरंगा फहराने की अनुमति दी गई है. पहले नियम था कि तिरंगा केवल सूर्योदय से सूर्यास्त तक फहराया जा सकता था. यहां ये बात ध्यान देने वाली है कि रात में तिरंगा फहराने के लिए उचित रोशनी की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि झंडा स्पष्ट रूप से दिखाई दे और उसकी गरिमा बनी रहे.

Note: ध्वजारोहण को लेकर बेसिक नियम इस आर्टिकल में दिया गया है. हालांकि अधिक डिटेल के लिए आप Flag Code of India का ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: 15 August Shayari: दिल छू लेने वाली 20 देशभक्ति शायरियां, काॅपी करें और शेयर करें अपने सोशल मीडिया पर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रगति सिन्हा

मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >