वेस्ट बंगाल म्यूनिसिपल सर्विस कमीशन ने पदों के लिए मांगे आवेदन

वेस्ट बंगाल म्यूनिसिपल सर्विस कमीशन, कोलकाता ने 93 पदों पर नियुक्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं. इसके तहत परिवेश बंधु और डोम के पदों पर भर्तियां की जायेंगी.

वेस्ट बंगाल म्यूनिसिपल सर्विस कमीशन, कोलकाता ने 93 पदों पर नियुक्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं. इसके तहत परिवेश बंधु और डोम के पदों पर भर्तियां की जायेंगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2020 है.

परिवेश बंधु, पद : 90 (अनारक्षित : 48)

डोम, पद : 03 (अनारक्षित : 02)

योग्यता : शारीरिक रूप से स्वस्थ और तंदुरुस्त होना चाहिए. इसके साथ ऑफिस के बाहर के कार्य करने में सक्षम हो.

वेतनमान : पे मैट्रिक्स लेवल-1 के अनुसार दिया जायेगा.

आयु सीमा : 01 जनवरी 2020 को न्यूनतम 18 और अधिकतम 40 वर्ष.

पश्चिम बंगाल के आरक्षित श्रेणी को अधिकतम आयु में राज्य सरकार के नियमानुसार छूट दी जायेगी.

चयन प्रक्रिया : योग्य उम्मीदवारों का चयन तय मानकों के अनुसार किया जायेगा.

आवेदन शुल्क

सामान्य, पश्चिम बंगाल के ओबीसी और अन्य राज्य के उम्मीदवारों के लिए 150 रुपये. इसके अलावा प्रोसेसिंग फीस 50 रुपये और बैंक चार्जेज 20 रुपये भी देना होगा.

पश्चिम बंगाल के एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए प्रोसेसिंग फीस 50 रुपये और बैंक चार्जेज 20 रुपये देना होगा.

इसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा.

आवेदन प्रक्रिया

वेबसाइट (https://mscwb.org) पर लॉगइन करना होगा. होमपेज पर नीचे की ओर एम्प्लॉयमेंट नोटिस बॉक्स दिया गया है.

बॉक्स के नीचे व्यू मोर लिंक पर क्लिक करना होगा. ऐसा करने पर एक नया वेबपेज खुल जाएगा. यहां विज्ञापन संख्या-12 of 2020 के आगे विज्ञापन शीर्षक Recruitment Examination, 2020 for the post of Paribesh Bandhu & Dome under under Kolkata Municipal Corporation. लिंक दिया गया है.

इसके आगे डाउनलोड बटन पर क्लिक करें. ऐसा करने पर रिक्त पद से संबंधित जारी किया विज्ञापन खुल जायेगा. इसे ध्यान से पढ़ें और पदों के अनुसार अपनी योग्यता की जांच करें.

अब विज्ञापन में दिए दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करें. अंत में आवेदन पत्र का ए4 साइज के पेपर पर प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रखें.

खास तिथि

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 15 अप्रैल 2020

अधिक जानकारी यहां

वेबसाइट : https://mscwb.org

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

Published by: Prabhat Khabar

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >