Sarkari Naukri 2020 Updates: भारतीय रेलवे दे रहा है दसवीं और बारहवीं पास उम्मीदवारों को नौकरी का मौका, जाने आवेदन प्रक्रिया
Copied link
Sarkari Result 2020, Sarkari Naukri Job 2020, SarkariResults.com, Railway Jobs, RRB NTPC Exam Date, UGC Guidelines 2020, Bihar, Delhi Police Recruitment: सरकारी विभाग ने विभिन्न पदों के लिए नियुक्ति निकाली है. सरकारी नौकरी करने का सपना देखने वालों के लिए एसएससी, बैंकिंग के अलावा कई राज्य सरकार ने भी नियुक्तियां निकाली हैं. बैंक, यूपी पुलिस, दिल्ली पुलिस, रेलवे समेत कई अन्य सरकारी विभागों में भर्तियां निकली हुई हैं.इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के पास जॉब पाने का सुनहरा अवसर है. कुछ ही दिनों में ग्रामीण बैंक की परीक्षा होने वाली है. इसके अलावा आने वाले दिनों में आईबीपीएस पीओ और आईबीपीएस क्लर्क की परीक्षा भी आयोजित की जाएगी. राज्य सरकारों द्वारा भी कई विभागों में नियुक्ति होने वाली है. राजस्थान, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों ने कई नियुक्तियां निकाली हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. सरकारी नौकरी से जुड़ी हर अपडेट को जनने के लिए बने रहे हमारे साथ उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह बिना देरी किए पदों के लिए आवेदन कर दें.
1:38 AM. 11 Sept 208:08 PM. 10 Sept
एसबीआई इस साल निकालेगा 14000 भर्तियां, पढ़ें डिटेल्स
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में भर्ती की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स के लिए एक बड़ी खबर आई है. स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया {SBI} ने कहा है कि उसकी इस वर्ष 14000 लोंगों को भर्ती करने की योजना है. उसने कहा कि वह अपने कामकाज के दायरे को बढ़ा रह है.
10:59 PM. 10 Sept 205:29 PM. 10 Sept
बिहार लोक सेवा आयोग दे रहा है असिस्टेंट प्रोफेसर और लेक्चरर बनने का मौका
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने राज्य द्वारा संचालित पॉलिटेक्निक संस्थानों में फैकल्टी के 603 पदों पर वैकेंसी निकाली है. इनमें असिस्टेंट प्रोफेसर और लेक्चरर के पदों पर नियुक्तियां होंगी. असिस्टेंट प्रोफेसर (सिविल इंजीनियरिंग) के पदों पर 306, लेक्चरर (मेकैनिकल इंजीनियरिंग) के पदों पर 166 और लेक्चरर (इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग) के पद पर 131 वैकेंसी है.
10:50 PM. 10 Sept 205:20 PM. 10 Sept
हरियाणा SSC कांस्टेबल {जीडी} रिजल्ट जारी, hssc.gov.in पर ऐसे चेक करें HSSC रिजल्ट & मार्क्स
हरियाणा एसएससी कांस्टेबल जीडी का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. यह रिजल्ट HSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर एक पीडीएफ फाइल में अपलोड किया गया है. जो कैंडिडेट्स HSSC Constable लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे वे अपने रिजल्ट अपने अनुक्रमांक के द्वारा चेक कर सकते हैं.
8:55 PM. 10 Sept 203:25 PM. 10 Sept
नेशनल बुक ट्रस्ट दे रहा है नौकरी का अवसर
नेशनल बुक ट्रस्ट (NBT) ने कई पदों पर भर्ती के लिये नोटिफिकेशन जारी किया है. नेशनल बुक ट्रस्ट ने जिन पदों के लिये आवेदन मांगे हैं, उसमें एडिटोरियल असिस्टेंट का पद शामिल है. इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 23 सितंबर 2020 तक इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं. इच्छुक उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे 23 सितंबर से पहले आवेदन करें, ताकि आखिरी तारीख पर वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने के कारण उन्हें कोई परेशानी न हो. साथ ही इस पद पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा हिंदी और अंग्रेजी में काम करने की दक्षता होनी चाहिए और पेज मेकर, एक्सेल व अन्य सॉफ्टवेयर पर काम करना भी आना चाहिए.
8:55 PM. 10 Sept 203:25 PM. 10 Sept
भारतीय रेलवे दे रहा है दसवीं और बारहवीं पास उम्मीदवारों को नौकरी का मौका
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवारों के लिये सुनहरा मौका है. रेल मंत्रालय के इंटीग्रल कोच फैक्ट्री ने विभिन्न अपरेंटिस पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य उम्मीदवार ICF की आधिकारिक वेबसाइट icf.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 25 सितंबर को समाप्त हो जाएगी. इस भर्ती प्रक्रिया के जरिये अपरेंटिस के 1000 पदों पर भर्तियां होंगी. बता दें कि इन पदों पर हायर एजुकेशन, मसलन इंजीनियरिंग, डिग्री, डिप्लोमा आदि के छात्र आवेदन नहीं कर सकते हैं.
8:55 PM. 10 Sept 203:25 PM. 10 Sept
नैनीताल बैंक ने निकाली नियुक्ति, ऐसे करें अप्लाई
बैंकिंग जॉब की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिये अच्छी खबर है. नैनीताल बैंक ने प्रोबेशनरी ऑफिसर और क्लर्क पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य उम्मीदवार नैनीताल बैंक की आधिकारिक साइट nainitalbank.co.in के माध्यम से पद के लिए आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2020 तक है. इस भर्ती प्रक्रिया के जरिये बैंक में 155 पदों पर भर्तियां होंगी. प्रोबेशनरी ऑफिसर : किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से 50 फीसदी अंक के साथ ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन हो. 21 से 30 साल की उम्र सीमा वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. क्लर्क: किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से 45% अंक के साथ ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन किया हो. उम्मीदवार की उम्र 21 से 38 साल के बीच होनी चाहिये.
8:55 PM. 10 Sept 203:25 PM. 10 Sept
ओडिशा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने निकाली नियुक्ति, ऐसे करें अप्लाई
ओडिशा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने फील्ड असिस्टेंट के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है. पदों की कुल संख्या 22 है. अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. बायो साइंस/ सेरीकल्चर/एग्रीकल्चर/ बायोलॉजी/ बॉटनी/ जूलोजी में बैचलर्स डिग्रीधारी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. चयनित उम्मीदवारों को 9,500 रुपये प्रतिमाह दिए जाने का प्रावधान है.
2:09 AM. 10 Sept 208:39 PM. 9 Sept
सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड दे रहा है दसवीं पास छात्रों को सरकारी नौकरी करने का मौका
सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) ने ट्रेड अप्रेंटिस के 1565 पदों पर वैकेंसी निकाली है. इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास 10वीं पास के साथ निर्धारित योग्यता होना आवश्यक होगा. जारी पदों पर आवदेन ऑनलाइन मंगाएं गए हैं. उम्मीदवार 05 अक्टूबर तक आवेदन अप्लाई कर सकते हैं.
2:09 AM. 10 Sept 208:39 PM. 9 Sept
कई राज्यों में शिक्षक के पदों पर भर्ती
नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है. इसके तहत 454 योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी. शिक्षकों की भर्ती महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, दमन और दीव, दादर और नगर हवेली में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालयों में होगी.
2:09 AM. 10 Sept 208:39 PM. 9 Sept
Railway: 35 हजार 208 गैर तकनीकि के पद
रेलवे द्वारा निकाली कई 1,40, 640 पदों में से 35 हजार 208 गैर तकनीकि के पद हैं जिनके तहत रेलवे में गार्ड, ऑफिस क्लर्क और कमर्शियल क्लर्क के पद शामिल हैं. वहीं, लेवल 1 की भर्तियों में कमर्शियल क्लर्क और प्वाइंट्समैन के पदों पर आवेदन मांगे गए हैं.
2:09 AM. 10 Sept 208:39 PM. 9 Sept
असिस्टेंट प्रोफेसर और लेक्चरर के पद
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने राज्य द्वारा संचालित पॉलिटेक्निक संस्थानों में फैकल्टी के 603 पदों पर वैकेंसी निकाली है. इनमें असिस्टेंट प्रोफेसर और लेक्चरर के पदों पर नियुक्तियां होंगी. असिस्टेंट प्रोफेसर (सिविल इंजीनियरिंग) के पदों पर 306, लेक्चरर (मेकैनिकल इंजीनियरिंग) के पदों पर 166 और लेक्चरर (इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग) के पद पर 131 वैकेंसी है.
10:22 PM. 9 Sept 204:52 PM. 9 Sept
तय दिनों पर ही होगी ग्रामीण बैंक की परीक्षा, आईबीपीएस ने जारी किया एडमिट कार्ड
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने ऑफिसर स्केल I (PO) का एडमिट कार्ड 08 सितंबर 2020 @ ibps.in पर जारी कर दिया है। प्रीलिम्स एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 13 सितंबर 2020 है. आईबीपीएस सितंबर 2020 में परीक्षा आयोजित करने जा रहा है.
9:40 PM. 9 Sept 204:10 PM. 9 Sept
UPPSC: कई पदों पर 600 से ज्यादा वैकेंसी, करें अप्लाई
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने मेडिकल ऑफिसर, वेटेरिनरी मेडिकल ऑफिसर, वेटिंग ऑफिसर, प्रिंसिपल, असिस्टेंट प्रोफेसर, इंजीनियर, ज्वॉइंट डायरेक्टर, माइन ऑफिसर समेत कई पदों पर वैकेंसी निकाली है. इसके तहत 610 योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी. वहीं, पदों के अनुसार योग्यताएं भी निर्धारित की गई हैं. उम्मीदवार यूपीपीएससी की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर 01 अक्टूबर तक आवदेन के लिए पंजीकरण कर दें. वहीं ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि 05 अक्टूबर 2020 है.
9:40 PM. 9 Sept 204:10 PM. 9 Sept
NLC: ट्रेड अप्रेंटिस के 675 पदों पर भर्तियां
नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NLC) ने विभिन्न ट्रेडों में एक्स-आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस और ऑपशनल ट्रेड अप्रेंटिस के 675 पदों पर भर्ती के लिए रिक्तियां जारी की है. इच्छुक उम्मीदवार 20 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर आवेदित उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा.
9:40 PM. 9 Sept 204:10 PM. 9 Sept
BECIL: 4000 पदों पर भर्ती, ऐसे होगा चयन
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) ने असिस्टेंट लाइनमैन और इलेक्ट्रीशियन/ लाइनमैन/ एसएसओ के पदों पर 4000 वैकेंसी जारी की है. इन पदों पर 8वीं पास/ आईटीआई किए उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. जारी पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर है. उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या निर्धारित पते पर जाकर पंजीकरण भी करा सकते हैं. आवेदित/पंजीकृत उम्मीदवारों का चयन पहले आओ पहले रजिस्ट्रेशन कराओ के आधार पर किया जाएगा.
8:53 PM. 9 Sept 203:23 PM. 9 Sept
Delhi Police Recruitment 2020: 5846 कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन करने का आज अंतिम दिन
एसएससी द्वारा कुछ समय पहले निकाली गई दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की वैकेंसीज के लिए आवेदन करने का आज अंतिम दिन है. कल से यानी 07 सितंबर से आवेदन लिंक बंद हो जाएगा. वे कैंडिडेट्स जो चाहते हुए भी अभी तक आवेदन न कर पाएं हों, वे एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.
8:53 PM. 9 Sept 203:23 PM. 9 Sept
MP हाईकोर्ट में सिविल जज के पदों पर निकली भर्ती, 22 सितंबर से आरंभ होंगे आवेदन
MP High Court Recruitment 2020: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने सिविल जज के 252 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं. वे उम्मीदवार जो न्यूनतम योग्ताएं पूरी करते हों, वे अंतिम तिथि के पहले अप्लाई कर सकते हैं. यहां यह भी बताना आवश्यक हो जाता है कि इन पदों पर आवेदन अभी आरंभ नहीं हुए हैं.
8:53 PM. 9 Sept 203:23 PM. 9 Sept
Punjab National Bank ने मैनेजर और सीनियर मैनेजर के पद पर निकाली वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई
PNB Recruitment 2020: पंजाब एंड सिंड बैंक, पीएनबी ने मैनेजर और सीनियर मैनेजर के 535 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य उम्मीदवार बताए गए प्रारूप में अंतिम तिथि के पहले अप्लाई कर दें. यहां यह भी बताना आवश्यक हो जाता है कि ये आवेदन केवल ऑनलाइन हो सकते हैं. इसके लिए पीएनबी की आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर जाएं. इन पदों के लिए अप्लाई करने की अंतिम तिथि 29 सितंबर 2020 है, साथ ही यह भी जान लें कि आवेदन अभी आरंभ नहीं हुए हैं.
मुख्य बातें
Sarkari Result 2020, Sarkari Naukri Job 2020, SarkariResults.com, Railway Jobs, RRB NTPC Exam Date, UGC Guidelines 2020, Bihar, Delhi Police Recruitment: सरकारी विभाग ने विभिन्न पदों के लिए नियुक्ति निकाली है. सरकारी नौकरी करने का सपना देखने वालों के लिए एसएससी, बैंकिंग के अलावा कई राज्य सरकार ने भी नियुक्तियां निकाली हैं. बैंक, यूपी पुलिस, दिल्ली पुलिस, रेलवे समेत कई अन्य सरकारी विभागों में भर्तियां निकली हुई हैं.इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के पास जॉब पाने का सुनहरा अवसर है. कुछ ही दिनों में ग्रामीण बैंक की परीक्षा होने वाली है. इसके अलावा आने वाले दिनों में आईबीपीएस पीओ और आईबीपीएस क्लर्क की परीक्षा भी आयोजित की जाएगी. राज्य सरकारों द्वारा भी कई विभागों में नियुक्ति होने वाली है. राजस्थान, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों ने कई नियुक्तियां निकाली हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. सरकारी नौकरी से जुड़ी हर अपडेट को जनने के लिए बने रहे हमारे साथ उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह बिना देरी किए पदों के लिए आवेदन कर दें.
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.