JSSC CGL Answer Key: आज जारी हो सकता है झारखंड सीजीएल का आंसर की

जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा का आंसर की आज jssc.nic.in पर जारी हो सकता है, ऐसे में जानें कैसे चेक कर सकेंगे आप आंसर की.

JSSC CGL Answer Key: झारखंड सीजीएल की परीक्षा 21 और 22 सितंबर को पूरे राज्य में आयोजित हुई थी, जिसके लिए 6 लाख से भी ज्यादा बच्चों ने आवेदन किया था, और अब सभी उम्मीदवारों को बेसब्री से परीक्षा के परिणाम का इंतजार है. बता दें कि परिणामों से पहले जेएसएससी की तरफ से एक आंसर की शेयर की जाएगी जिसके बाद कुछ दिनों के लिए एक ऑब्जेक्शन विंडो ओपन रखा जाएगा और इसके कुछ दिन बाद ही परिणाम आएगा. ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है की आज सीजीएल परीक्षा का आंसर की जारी कर दिया जाएगा.

कब आएगा JSSC CGL का आंसर की?

जेएसएससी ने कल एक प्रेस कांफ्रेंस रखी थी जहां जेएसएससी के चेयरमैन प्रशांत कुमार ने यह जानकारी दी की आज यानि 26 सितंबर को जेएसएससी सीजीएल परीक्षा का आंसर की जारी हो जाएगा. आंसर की आपको jssc.nic.in पर मिल जाएगा.

कैसे डाउनलोड करें JSSC CGL का Answer Key?

1. सबसे पहले jssc.nic.in पर जाएं.
2. “What’s new” के सेक्शन में जाकर आंसर की के लिंक पर क्लिक करें.
3. लिंक पर क्लिक करते ही आपके मोबाइल में आंसर की पीडीएफ के फॉर्म में डाउनलोड हो जाएगा.

कब तक आएगा JSSC CGL परीक्षा का परिणाम?

जेएसएससी द्वारा बुलाई गई प्रेस कांफ्रेंस में आयोग के तरफ से दी गई जानकारियों के अनुसार, सीजीएल परीक्षा के ओएमआर शीट की स्कैनिंग 3 से 4 दिनों में शुरू होगी और ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि 15 से 20 अक्टूबर तक इस परीक्षा का परिणाम आ सकता है. बता दें कि रिजल्ट के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया होती है और इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपा जाता है.

Also Read: Sarkari Naukri: रेलवे में 10वीं पास लोगों के लिए 5000 से ज्यादा नौकरियां, देखें डिटेल्स

Also Read: BPSC 70th Notification Out: 70वीं बीपीएससी का नोटिफिकेशन जारी, इस दिन से शुरू होगा आवेदन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >