Sarkari Naukri Result 2024 Live: मैट्रिक पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक कि निकली बंपर बहाली, जानें कैसे करें अप्लाई

Sarkari Naukri Result 2024 Live Updates: कई सरकारी विभागों में बंपर भर्तियां चल रही हैं. अगर आप या आपके घर परिवार में कोई शख्स सरकारी नौकरी की तलाश में तैयारी कर रहा है तो फिर टेंशन ना लें. नीचे इन भर्तियों से जुड़ी जानकारी अपडेट की जा रही है.

Live Updates
7:14 AM. 13 Feb 24 7:14 AM. 13 Feb

दसवीं पास के लिए बंपर भर्ती शुरू

दसवीं से बारहवीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी के लिए सुनहरा मौका है. ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड में मेडिकल ऑफिसर, फार्मासिस्ट सहित विभिन्न पदों भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है. इच्छुक उम्मीदवार आखिर तारीख 15 फरवरी 2024 तक ऑफिशियल वेबसाइट besil.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

7:14 AM. 13 Feb 24 7:14 AM. 13 Feb

दिल्ली में निकली फार्मासिस्ट सहित 1896 पद पर वैकेंसी

सरकारी नौकरी की तलाश में बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की तरफ से एक भर्ती अधिसूचना जारी की है. जिसके अनुसार राज्य में कई पदों पर भर्ती की जाएगी. इस अभियान के लिए आवेदन करने की प्रोसेस शुरू हो गई है.इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1896 पदों को भरा जाएगा. जिनमें फार्मासिस्ट के 318, नर्सिंग ऑफिसर के 1507, संसाधन केंद्र समन्वयक के 12, आया के 21, कुक (पुरुष) के 18, रसोइया (महिला) के 14, अनुवादक (हिन्दी) के 2 और अनुभाग अधिकारी (एचआर) के 4 पद भरे जाएंगे.

7:14 AM. 13 Feb 24 7:14 AM. 13 Feb

बिहार में अब 40,000 प्रधान शिक्षक व 6,000 प्रधानाध्यापकों की होगी नियुक्ति

शिक्षा विभाग ने छह हजार से अधिक प्लस टू स्कूलों (माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूल ) में प्रधानाध्यापक के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव तैयार किया है. इसी तरह राज्य के 40 हजार प्रारंभिक स्कूलों में उतनी ही संख्या में प्रधान शिक्षकों की नियुक्ति करने की तैयारी कर ली है.

7:14 AM. 13 Feb 24 7:14 AM. 13 Feb

Sarkari Naukri Result 2024 Live: इंडियन आर्मी ने एसएससी ऑफिसर के पदों पर मांगे आवेदन

भारतीय सेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (टेक) भर्ती के तहत 381 पदों पर इंजीनियरिंग ग्रेजुएट पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किये हैं. कोर्स की शुरुआत प्री-कमीशनिंग ट्रेनिंग एकेडमी (पीसीटीए) में अक्तूबर 2024 से होगी.

7:14 AM. 13 Feb 24 7:14 AM. 13 Feb

Sarkari Naukri Result 2024 Live: नीट यूजी के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने स्नातक कार्यक्रमों के लिए राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (NEET UG 2024) के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो 9 फरवरी से शुरू कर दी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ntaonline.in पर आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं.

7:14 AM. 13 Feb 24 7:14 AM. 13 Feb

Sarkari Naukri Result 2024 Live: आईडीबीआई बैंक में मिल रहा है नौकरी पाने का सुनहरा मौका

भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (IDBI) ने आईडीबीआई बैंक जेएएम भर्ती 2024 के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है. इच्छुक और पात्र उम्मीदवार जो जूनियर असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे idbibank.in पर जा कर आवेदन कर सकेंगे.

मुख्य बातें

Sarkari Naukri Result 2024 Live Updates: कई सरकारी विभागों में बंपर भर्तियां चल रही हैं. अगर आप या आपके घर परिवार में कोई शख्स सरकारी नौकरी की तलाश में तैयारी कर रहा है तो फिर टेंशन ना लें. नीचे इन भर्तियों से जुड़ी जानकारी अपडेट की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >