Sarkari Naukri 2021 Live Updates: रेलवे, आर्मी समेत इन सरकारी विभाग में निकली हैं नियुक्तियां, ऐसे करें आवेदन

Sarkari Result 2021| Bihar Board BSEB 10th Result 2021, SarkariResults.com, Sarkari Naukri 2021 Live: नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं और श्रमिकों के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका आ गया है. रेलवे, आर्मी, पोस्ट ऑफिस समेत कई अन्य विभागों द्वारा बहाली निकाली गई है. हम आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है. पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा. सरकारी नौकरी की हर अपडेट के लिए जुड़े रहे हमारे साथ

Live Updates
5:34 PM. 7 Apr 21 5:34 PM. 7 Apr

भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालय में बिना एग्जाम के बन सकते हैं ऑफिसर

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के जरिए भारत सरकार (Government Of India) के विभिन्न मंत्रालय में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका है. इसके लिए (UPSC Recruitment 2021) UPSC ने डिप्टी सेकेरेट्री ग्रुप ए के 13 पदों की भर्ती (UPSC Recruitment 2021) के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों (UPSC Recruitment 2021) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर 03 मई 2021 तक या उससे पहले ऑनलाइन (UPSC Recruitment 2021) अप्लाई कर सकते हैं.

5:09 PM. 7 Apr 21 5:09 PM. 7 Apr

यूपी एडेड जूनियर हाईस्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित

उत्तर प्रदेश में जूनियर हाईस्कूल में शिक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित (UP Aided Junior High School Exam Date Postponed) कर दी गई है. यह परीक्षा 18 अप्रैल को होने वाली थी. उत्तर प्रदेश सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर इस बात की जानकारी दी है. हालांकि, अभी परीक्षा की नई तारीख घोषित नहीं हुई है.

4:48 PM. 7 Apr 21 4:48 PM. 7 Apr

रेलवे में 680 पदों पर सीधी भर्ती

पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल कार्यालय की ओर से ट्रेड अपरेंटिस के 680 रिक्त पदों के लिए सीधी भर्ती निकाली गई है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. रेलवे में अपरेंटिस की इस भर्ती के लिए, उम्मीदवारों को कोई लिखित परीक्षा या साक्षात्कार नहीं देना होगा. आवेदकों के चयन के लिए कक्षा 10वीं प्राप्त अंकों के आधार पर एक मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी. फिर इसी मेरिट सूची के जरिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे.

4:48 PM. 7 Apr 21 4:48 PM. 7 Apr

छत्तीसगढ़ एवं केरल पोस्टल सर्किल में निकली है रिक्तियां

छत्तीसगढ़ एवं केरल पोस्टल सर्किल में GDS के 2558 पदों पर भर्ती निकली है. योग्य व इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट appost.in पर इसके लिए जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस वैकेंसी के तहत छत्तीसगढ़ पोस्टल सर्किल में 1137 पदों के लिए और केरल पोस्टल सर्किल में 1421 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है. इसके लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान/बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है.

4:48 PM. 7 Apr 21 4:48 PM. 7 Apr

10वीं पास छात्र करें भारतीय डाक के लिए आवेदन

भारतीय डाक ने चंडीगढ़ सर्कल में कई पदों पर वैकेंसी निकाली हैं. ग्रामीण डाक सेवकों (Gramin Dak Sevak) के पदों पर भर्तियां की जाएगी. इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार डाक विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट cgpost.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. नोटिफिकेशन के मुताबिक 1137 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएंगी. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है. साथ ही उम्मीदवार को स्थानीय भाषा की भी जानकारी होनी चाहिए. उम्मीदवारों का चयन 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा.

3:58 PM. 7 Apr 21 3:58 PM. 7 Apr
3:56 PM. 7 Apr 21 3:56 PM. 7 Apr

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड जारी

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2019 के लिए पीईटी /पीएसटी का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. ये एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जारी किये गये है.

3:56 PM. 7 Apr 21 3:56 PM. 7 Apr

पंजाब नेशनल बैंक में रिक्त पदों के लिए करें आवेदन

पंजाब नेशनल बैंक की ओर से सफाईकर्मी (Sweeper) के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की गई है. इस नोटिफिकेशन के अनुसार विभिन्न सर्किलों में सफाईकर्मी (Sweeper) के खाली पद भरे जाएंगे. इस वैकेंसी (PNB Recruitment 2021) के तहत कुल 58 पदों पर भर्तियां होंगी.

3:56 PM. 7 Apr 21 3:56 PM. 7 Apr

बिहार में मिल रहा है सरकारी नौकरी करने का मौका

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BCS) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट @ btsc.nih.nic.in पर 06 अप्रैल 2021 को नेत्र सहायक, मत्स्य अधिकारी और मत्स्य विकास अधिकारी पदों के लिए 584 रिक्त पदों को भरने की घोषणा की है. इच्छुक और पात्र उम्मीदवार रिक्त पदों के लिए 05 मई 2021 तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं.

3:56 PM. 7 Apr 21 3:56 PM. 7 Apr

रेलवे में बंपर वैकेंसी

अगर आप 10वीं पास हैं तो रेलवे में निकले पदों पर आवेदन का मौका हाथ से जान न दें. पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (Northeast Frontier Railway) इलेक्ट्रिकल विभाग के टीआरडी विंग में कई पदों पर भर्तियां कर रहा है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) की आधिकारिक वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2021 है. भर्ती कुल 370 पदों पर की जाएगी.

3:56 PM. 7 Apr 21 3:56 PM. 7 Apr

एनसीएचएमसीटी के विभिन्न पदों पर निकली हैं नौकरियां, 10वीं व 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन

एनसीएचएमसीटी यानी नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी ने एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, स्टेनोग्राफर, अकाउंटेंट, एलडीसी व अन्य कई पदों रिक्तियां निकाली हैं. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए 9 अप्रैल से पहले हर हाल में आवेदन कर लें. इन नौकरियों के लिए आवेदन ऑफलाइन मोड के जरिए करना है। एनसीएचएमसीटी की इन नौकरियों के लिए 18 साल से लेकर 27 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। एससी, एसटी को आयु सीमा में पांच वर्ष और ओबीसी को तीन वर्ष की छूट दी गई है.

मुख्य बातें

Sarkari Result 2021| Bihar Board BSEB 10th Result 2021, SarkariResults.com, Sarkari Naukri 2021 Live: नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं और श्रमिकों के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका आ गया है. रेलवे, आर्मी, पोस्ट ऑफिस समेत कई अन्य विभागों द्वारा बहाली निकाली गई है. हम आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है. पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा. सरकारी नौकरी की हर अपडेट के लिए जुड़े रहे हमारे साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >