Sarkari Naukri 2020: 31,277 शिक्षकों को मिलेगी नौकरी, इसी महीने होगा स्कूल आवंटन

Sarkari Naukri 2020: सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है. जल्द ही उत्तर प्रदेश में चयनित शिक्षकों की काउंसलिंग प्रक्र‍िया पूरी हो जाएगी. इसी के साथ 31277 शिक्षकों को इसी माह से स्कूल मिल जाएगा.

Sarkari Naukri 2020: सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है. जल्द ही उत्तर प्रदेश में चयनित शिक्षकों की काउंसलिंग प्रक्र‍िया पूरी हो जाएगी. इसी के साथ 31277 शिक्षकों को इसी माह से स्कूल मिल जाएगा. जिलों में शिक्षक और विद्यालयों को चिन्हित किया जा रहा है. सबसे पहले 322 दिव्यांग महिला व 605 पुरुषों को स्कूल आवंटित किया जाएगा. इसके बाद अन्य शिक्षकों को ऑनलाइन विकल्प देने का मौका मिलेगा. काउंसलिंग 26 से 28 अक्टूबर तक होगी. उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती के तहत 31277 शिक्षकों की भर्ती हो रही है.

खास बातेः-

  • शिक्षकों को नियुक्ति के लिए पत्र पहचान साथ लाना होगा.

  • समय पर उम्मीदवारों को उपस्थित होना होगा.

  • नियुक्ति पत्र और पहचान के लिए वोटर आइडी, आधार कार्ड या पैन कार्ड लाना होगा.

  • ऑनलाइन विकल्प के आधार पर शिक्षक को आदेश तत्काल दिया जाएगा.

बता दें कि 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती मामले में 12 अक्टूबर को बेसिक शिक्षा विभाग ने 31,661 अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी की थी. इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चयनित 31,277 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र भी वितरित कर दिया था. इसके बाद प्रदेश के 68 जिलों में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे गए.

शिक्षकों को नियुक्ति के लिए पत्र पहचान साथ लाना होगा. समय पर उम्मीदवारों को उपस्थित होना होगा. उन्हें नियुक्ति पत्र और पहचान के लिए वोटर आइडी, आधार कार्ड या पैन कार्ड लाना होगा. वहीं, ऑनलाइन विकल्प के आधार पर शिक्षक को आदेश तत्काल दिया जाएगा.

गौरतलब है कि इस भर्ती मामले में विवाद चल रहा है और सुप्रीम कोर्ट में इइको लेकर जिरह भी हो रहा है. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट ने अभ्यर्थियों के प्राप्त पूर्णांक में संशोधन के भी आदेश दिए थे. बीटीसी छात्रों की वकील रितु रेनुवाल ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की है. जिसमें, यूपी सरकार के 31,661 पदों की भर्ती पर रोक लगाने की मांग की गई है.

बीटीसी छात्रों का कहना है कि 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा हुआ है. ऐसे में जब तक उच्चतम कोर्ट का फैसला नहीं आ जाता है, 31661 पदों की भर्ती के यूपी सरकार के नोटिफिकेशन पर रोक लगाई जाए.

Posted by: Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >