RRB Technician Recruitment 2024: तकनीशियन पदों के लिए रेलवे निकालेगी हजारों वैकेंसी, यहां देखें डिटेल्स

RRB Technician Recruitment 2024: रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के 5 हजार पदों पर भर्ती के बाद अब आरआरबी की ओर से टेक्नीशियन के 9000 हजार पदों पर भर्ती का एलान कर दिया गया है.

RRB Technician Recruitment 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने तकनीशियन पद की भर्ती के संबंध में आधिकारिक सूचना जारी की है. भर्ती अभियान के माध्यम से, आरआरबी का लक्ष्य आरआरबी तकनीशियन पदों के लिए कुल 9000 रिक्तियां भरना है. नोटिस के अनुसार, आरआरबी तकनीशियन भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म मार्च और अप्रैल 2024 में आधिकारिक वेबसाइट Indianrailways.gov.in पर आयोजित किए जाएंगे.

Also Read: जूनियर क्लर्क सहित विभिन्न पदों के लिए निकली बंपर भर्तियां, ऐसे करें अप्लाई

क्या है नोटिफिकेशन में

नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन फरवरी 2024 माह में जारी कर दी जाएगी और मार्च/ अप्रैल माह से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी. आवेदन शुरू होने के बाद अभ्यर्थी भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन पत्र भर सकेंगे.

आपको बता दें पिछले एक सप्ताह से अभ्यर्थी तकनीशियन की रिक्तियां निकालने के लिए आंदोलन कर रहे थे. इधर मंगलवार को आंदोलन करने वाले हजारों अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज भी किया गया था. इधर आंदोलन करने वाले अभ्यर्थियों का कहना है कि आंदोलन को शांत कराने के लिए रेलवे ने सिर्फ 9000 रिक्तियां दी है. यह काफी कम है. कम से कम दोनों मिलाकर 50 हजार रिक्तियां आनी चाहिए थी.

Indian Railway Technician के लिए शैक्षिक योग्यता क्या हैं?

तकनीशियन के लिए उम्मीदवारों के पास शैक्षिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग होती है. सामान्य तौर पर, RRB Technician के लिए शैक्षिक योग्यता निम्नलिखित है:

  • 10वीं+12वीं

  • ITI

  • डिग्री

  • इंजीनियरिंग में डिप्लोमा

  • इंजीनियरिंग में डिग्री

RRB Technician के लिए आयु-सीमा क्या हैं?

आरआरबी टेक्नीशियन के लिए आयु-सीमा 18 से 33 वर्ष है. आरआरबी द्वारा जारी किए गए विज्ञापन के अनुसार, 31 दिसंबर, 2024 तक उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से कम और 33 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु-सीमा निम्नलिखित है:

न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

अधिकतम आयु: 33 वर्ष

भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने और सभी पात्र आवेदकों को समान अवसर प्रदान करने के लिए, आरआरबी पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियों सहित एक विस्तृत नोटिस जारी करेगा. भर्ती से जुड़ी ताजा अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं.

पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियों सहित अधिक विवरण, आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद उसमें विस्तृत किया जाएगा. अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >