Rajasthan में हो रही है बंपर नियुक्ति, 40 साल के लोग भी कर सकते हैं आवेदन

Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2024: स्थानीय स्वशासन, राजस्थान सरकार ने सफाई कर्मचारी के लिए कुल 24797 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं.

Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2024: राजस्थान स्थानीय स्वशासन (LSG) ने सफाई कर्मचारी पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज, 3 मार्च से शुरू कर दी है. योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट lsg.urban.rajasthan.gov.in या recruitment.rajasthangov.in पर 24 मार्च 2024 तक रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं.

Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2024: कैसे करें ऑनलाइन आवेदन


इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 04 मार्च से आधिकारिक वेबसाइट lsg.urban.rajasthan.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2024: कितनी है वैकेंसी


नोटिफिकेशन में दिए गए विवरण के मुताबिक यह भर्ती अभियान संगठन में 24797 पदों को भरेगा.

Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2024: चयन प्रक्रिया


प्राप्त आवेदनों में से योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. प्रायोगिक परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का चयन लॉटरी प्रक्रिया अपनाकर श्रेणीवार किया जाएगा. प्रायोगिक परीक्षा संबंधित शहरी निकाय में 03 माह की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी.

Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2024: आवेदन शुल्क


सामान्य (अनारक्षित) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये, आरक्षित श्रेणी के 400 रुपये और विकलांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये है.

Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2024: महत्वपूर्ण तिथियां


आवेदन शुरू होने की तारीख: 4 मार्च
आवेदन की अंतिम तिथि: 24 मार्च
सुधार विंडो: 27 मार्च से 2 अप्रैल

Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2024: एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया


उम्मीदवार की आयु सीमा 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
कितनी होनी चाहिए आयु
अभ्यर्थी की आयु सीमा 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >