उड़ान आईएएस अकादमी रांची में पद्मश्री मधु मंसूरी हंसमुख और पद्मश्री छुटनी देवी को सम्मानित किया गया

उड़ान आईएएस अकादमी रांची में, झारखंड के कोहिनूर पद्मश्री मधु मंसूरी हंसमुख और पद्मश्री छुटनी देवी का सम्मान समारोह आयोजित हुआ.

उड़ान आईएएस अकादमी रांची में, झारखंड के कोहिनूर पद्मश्री मधु मंसूरी हंसमुख और पद्मश्री छुटनी देवी का सम्मान समारोह आयोजित हुआ. कार्यक्रम में राज्य के इन दोनों विभूतियों का सच्चे हृदय से सम्मान किया गया. इस पवित्र कार्यक्रम में उड़ान आईएएस के निदेशक अरुण अग्रवाल, परमेश्वरम, बी.बी सिंह सर(Retired Judge), शंभू शरण विजय आदि उपस्थिति रहे.

बता दें कि पद्मश्री मधु मंसूरी हंसमुख को राष्ट्रपति के हाथों पद्मश्री सम्मान प्राप्त हुआ है. 75 वर्षीय मधु मंसूरी रांची (Ranchi) के रातू प्रखंड अंतर्गत सिमलिया गांव के रहने वाले हैं. उन्होंने झारखंड की क्षेत्रीय भाषा नागपुरी में अब तक 300 से भी ज्यादा गीत लिखे हैं .

पद्मश्री छुटनी महतो की पहचान एक ऐसी ‘वीरांगना’ के रूप में है, जिन्होंने पूरे झारखंड में डायन-भूतनी कहकर प्रताड़ित की गई महिलाओं को नर्क जैसी जिंदगी से बाहर निकाला है. झारखंड के सरायकेला-खरसांवा जिले के बीरबांस गांव की रहने वाली छुटनी देवी को देश के राष्ट्रपति के हाथों पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >