JEE Main Result 2020 : 24 स्टूडेंट्स ने हासिल किए 100 पर्सेंटाइल, तेलंगाना के 8 छात्रों को मिला 100 परसेंटाइल
JEE Mains 2020 Result Updates, NTA JEE Main Result 2020 , NTA JEE Main result 2020 release date and time: JEE Mains 2020 Result LIVE Updates: इंजीनियरिंग एंट्रेंस ‘जेईई मेन 2020 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. 24 छात्रों को मिला 100 परसेंटाइल. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने रिजल्ट की घोषणा शुक्रवार देर रात को की. इंजीनियरिंग, आर्कीटेक्चर और प्लानिंग कोर्सेज में दाखिले के लिए होने वाले राष्ट्रीय स्तर के इस एंट्रेंस टेस्ट में इस साल करीब 6 लाख छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. कोरोना संकट के कारण देशभर में हुए तमाम विरोध के बीच 1 सितंबर से 6 सितंबर तक परीक्षा आयोजित हुई थी. छात्र अपना रिजल्ट, स्कोर कार्ड, कटऑफ jeemain.nta.nic.in पर चेक कर सकते हैं. पढ़ें लेटेस्ट अपडेट…
JEE Main Result 2020 : 24 स्टूडेंट्स ने हासिल किए 100 पर्सेंटाइल, तेलंगाना के 8 छात्रों को मिला 100 परसेंटाइल
Live Updates
12:59 PM. 12 Sept 207:29 AM. 12 Sept
यहां होगा काउंसलिंग
बता दें कि पास हुए स्टूडेंट्स का काउंसलिंग josaa.nic.in पर होगा.यहां छात्रों के लिए सात राउंड का मॉक टेस्ट आयोजित किया जाएगा. काउंसलिंग के आधार पर ही छात्रों को कॉलेज का आवंटन किया जाएगा.
12:52 PM. 12 Sept 207:22 AM. 12 Sept
जेईई-मुख्य परीक्षा का परिणाम
इंजीनियरिंग एंट्रेंस ‘जेईई मेन 2020 का रिजल्ट जारी हो गया है. परीक्षा में 24 छात्रों को 100 परसेंटाइल मिला है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने रिजल्ट की घोषणा की. इंजीनियरिंग, आर्कीटेक्चर और प्लानिंग कोर्सेज में दाखिले के लिए होने वाले राष्ट्रीय स्तर के इस एंट्रेंस टेस्ट में इस साल करीब 6 लाख छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. छात्र अपना रिजल्ट, स्कोर कार्ड, कटऑफ jeemain.nta.nic.in पर चेक कर सकते हैं.
8:11 AM. 12 Sept 202:41 AM. 12 Sept
पास होने वाले छात्रों को आइआइटी में मिलेगा प्रवेश
जेईई मुख्य परीक्षा एक और दो के परिणाम के आधार पर शीर्ष 2.45 लाख छात्र जेईई-एडवांस परीक्षा में बैठ सकेंगे. जेईई एडवांस 27 सितंबर को होनी है और इसमें पास होने वाले छात्रों को आइआइटी में प्रवेश मिलेगा.
8:11 AM. 12 Sept 202:41 AM. 12 Sept
तेलंगाना के आठ छात्रों को 100 परसेंटाइल मिला
तेलंगाना के आठ छात्रों को 100 परसेंटाइल मिले हैं. वहीं, दिल्ली में पांच, राजस्थान में चार, आंध्र प्रदेश में तीन, हरियाणा दो और गुजरात और महाराष्ट्र में से एक-एक छात्र को 100 परसेंटाइल अंक मिले हैं.
4:37 AM. 12 Sept 2011:07 PM. 11 Sept
जेईई-मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित, 24 छात्रों को मिला 100 परसेंटाइल
इंजीनियरिंग एंट्रेंस ‘जेईई मेन 2020 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. 24 छात्रों को मिला 100 परसेंटाइल. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने रिजल्ट की घोषणा शुक्रवार देर रात को की.
2:40 AM. 12 Sept 209:10 PM. 11 Sept
पिछले साल ये था कटऑफ
बता दें कि 2019 में जनरल कैटेगरी का कटऑफ 89.75 था. वहीं, ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए कटऑफ 74.31, एससी अभ्यर्थियों के लिए 54.01 और एसटी के लिए 44.32 तय किया गया था. इसके अलावा जनरल इडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों का कटऑफ 78.21 तय किया गया था.
मुख्य बातें
JEE Mains 2020 Result Updates, NTA JEE Main Result 2020 , NTA JEE Main result 2020 release date and time: JEE Mains 2020 Result LIVE Updates: इंजीनियरिंग एंट्रेंस ‘जेईई मेन 2020 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. 24 छात्रों को मिला 100 परसेंटाइल. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने रिजल्ट की घोषणा शुक्रवार देर रात को की. इंजीनियरिंग, आर्कीटेक्चर और प्लानिंग कोर्सेज में दाखिले के लिए होने वाले राष्ट्रीय स्तर के इस एंट्रेंस टेस्ट में इस साल करीब 6 लाख छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. कोरोना संकट के कारण देशभर में हुए तमाम विरोध के बीच 1 सितंबर से 6 सितंबर तक परीक्षा आयोजित हुई थी. छात्र अपना रिजल्ट, स्कोर कार्ड, कटऑफ jeemain.nta.nic.in पर चेक कर सकते हैं. पढ़ें लेटेस्ट अपडेट…
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.