BPSC TRE 3.0 Exam Postponed: बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित, बीपीएससी ने कही यह बात

BPSC TRE 3.0 Exam Postponed: बिहार लोक सेवा आयोग की तरफ से 16 मार्च को एक शिफ्ट में होने वाली तीसरे चरण की परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया है. जबकि इससे पहले होने वाली परीक्षा के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं है.

BPSC TRE 3.0 Exam Postponed: बिहार लोक सेवा आयोग ने 16 मार्च 2024 को होने वाली BPSC TRE 3.0 परीक्षा स्थगित कर दी है. आयोग ने स्कूल शिक्षक लिखित प्रतियोगी परीक्षा के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया है. उम्मीदवार संशोधित शेड्यूल बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर देख सकते हैं.

बीपीएससी ने कही ये बात
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, शिक्षक नियुक्ति प्रतियोगी परीक्षा (TRE-3) के लिए 29 फरवरी, 2024 को घोषित परीक्षा कार्यक्रम में 16 मार्च, 2024 (एकल पाली) को आयोजित होने वाली परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है. 15 मार्च 2024 को दो पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा का शेड्यूल यथावत रहेगा.

BPSC TRE 3.0: 15 को दो पालियों में आयोजित की जायेगी परीक्षा
15 मार्च को दो पालियों में होने वाली परीक्षा में पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की जायेगी. 15 को पहली पाली में गणित एवं विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत एवं उर्दू के साथ शिक्षा विभाग के मध्य विद्यालय छठी से आठवीं के सभी विषय की परीक्षा होगी.

वहीं, द्वितीय पाली में सामान्य, उर्दू एवं बांग्ला (शिक्षा विभाग के मध्य विद्यालय वर्ग एक से पांच के सभी विषयों के लिए) की परीक्षा होगी. वहीं, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के तहत पहली से पांचवीं कक्षा के लिए सामान्य विषय की परीक्षा होगी.

16 को नौवीं से 10वीं के विभिन्न विषयों की होनी थी परीक्षा
16 मार्च को एक ही पाली में शिक्षा विभाग के अंतर्गत वर्ग नौवीं से 10वीं के तहत हिंदी, बांग्ला, उर्दू, संस्कृत, अरबी, फारसी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, ललित कला, नृत्य, शारीरिक शिक्षा, मैथिली, संगीत एवं सामाजिक विज्ञान की परीक्षा के साथ अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के अंतर्गत वर्ग 6-10वीं कंप्यूटर साइंस, संगीत, कला विषयों को छोड़कर शेष सभी विषय की परीक्षा होनी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >