BPSC Recruitment 2024: बिहार में हो रही है शिक्षकों के पद पर बंपर नियुक्ति, यहां देखें आवेदन प्रक्रिया

BPSC Head Teacher Recruitment 2024: बिहार में हो रही है शिक्षकों के पद पर बंपर नियुक्ति, यहां देखें आवेदन प्रक्रिया बिहार सरकार के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक विद्यालयों में प्रधान शिक्षकों के कुल 40,2479 प्रधान शिक्षकों के पदों पर भर्ती निकली है. आधिकारिक वेबसाईट www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर 11 मार्च से अप्लाई कर सकते हैं.

BPSC Head Teacher Recruitment 2024: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने विज्ञापन के तहत बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के तहत प्रधान शिक्षक के पद पर भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य उम्मीदवार 11 मार्च से 2 अप्रैल, 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे. आपको बता दें बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने प्रधान शिक्षकों के 40247 पदों पर भर्ती करने जा रहा है.

BPSC Head Teacher Recruitment 2024: आवेदक की योग्यता


शिक्षक भारत का नागरिक और बिहार राज्य का निवासी होना चाहिए. इसके अलावा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातकोत्तर हो. साथ ही अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग महिला और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए न्यूनतम निर्धारित अंक में 5% की छूट दी जाएगी. इन सब के अतिरिक्त अभ्यर्थी को मान्यता प्राप्त संस्थान से बी.एड, बीए.एड या बीएससी.ऐड उत्तीर्ण होना चाहिए.

BPSC Head Teacher Recruitment 2024: सैलरी

प्रधान शिक्षकों की प्रारंभिक वेतन 30,500 रुपए होगी. इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर किए जाने वाले वेतन पुनरीक्षण के समय वेतन बढ़ाया जा सकता है.

BPSC Head Teacher Recruitment 2024: जानें एक्जाम पैटर्न


उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के आधार पर चुना जाएगा देनी होगी. इंटरव्यू नहीं होगा. प्रश्न पत्र दो भागों में बंटा होगा. पहले और दूसरे भाग में 75-75 सवाल होंगे. पूरा पेपर करने के लिए ढाई घंटे का समय मिलेगा. लिखित परीक्षा में प्राथमिक गणित एवं मानसिक योग्यता, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खबरों के सवाल, भूगोल और भारतीय राजनीति से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे.


परीक्षा में MCQ सवाल पूछे जाएंगे. हर सवाल 1 अंक का होगा. गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग का कोई प्रावधान नहीं है. परीक्षा के बाद पुनर्मूल्यांकन का भी कोई प्रावधान नहीं है. सिलेब्स और परीक्षा की अधिक जानकारी आधिकारिक वेबसाईट www.bpsc.bih.nic.in पर उपलब्ध है.

कौन आवेदन कर सकता है?

जिन शिक्षकों के पास सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में कम से कम 8 सालों का पढ़ाने का अनुभव हो, वह इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं. इस परीक्षा में अनुशासनिक कार्रवाई वाले शिक्षक शामिल नहीं होंगे. वो शिक्षक भी शामिल नहीं होंगे जिनका प्रमोशन हो चुका है. दिनांक 01.08.2024 को उम्मीदवार की उम्र 58 साल या उससे कम होनी चाहिए.

BPSC Head Teacher Recruitment 2024: ऐसे करें अप्लाई


सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
इसके बाद भर्ती लिंक पर क्लिक करें.
पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करें.
इसके बाद फॉर्म भरें और सबमिट करें.
अब फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >