Bihar Board Inter Scrutiny 2020: बिहार बोर्ड की Intermediate परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन स्क्रूटनी 8 मई से होगी शुरु

BSEB यानी बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (Bihar Board Inter Scrutiny 2020) अभयार्थियों के लिए 8 मई से 25 मई के बीच ऑनलाइन स्क्रूटनी के आवेदन स्वीकार करेगा.

BSEB यानी बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (Bihar Board Inter Scrutiny 2020) अभयार्थियों के लिए 8 मई से 25 मई के बीच ऑनलाइन स्क्रूटनी के आवेदन स्वीकार करेगा. BSEB ने 24 मार्च को लॉकडाउन के दौरान इंटरमीडिएट का परिणाम घोषित किया था, जिसकी वजह से स्क्रूटनी की प्रक्रिया को रोक दिया गया था.

हर साल बोर्ड परिणाम की घोषणा के तुरंत बाद स्क्रूटनी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करता था. हालांकि, कोरोनावायरस लॉकडाउन के कारण बोर्ड को इस प्रक्रिया में देरी करनी पड़ी.

अब, बोर्ड ने शुक्रवार से पत्रों की जांच के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करने का फैसला किया है. बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बुधवार को कहा, “जो उम्मीदवार एक या एक से अधिक विषयों में प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.”

उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर के लिए 70 रुपये की राशि का भुगतान करना होगा. आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन ही करना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >