बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग करेगा बहाली स्टेनो असिस्टेंट एसआई के 133 पद

इंटरमीडिएट पास होने के साथ कंप्यूटर एवं टाइपिंग की जानकारी रखनेवाले युवाओं को बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग सब इंस्पेक्टर के रूप में करियर बनाने का मौका दे रहा है. हाल में आयोग ने स्टेनो असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के 133 पदों पर आवेदन मांगे हैं.

इंटरमीडिएट पास होने के साथ कंप्यूटर एवं टाइपिंग की जानकारी रखनेवाले युवाओं को बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग सब इंस्पेक्टर के रूप में करियर बनाने का मौका दे रहा है. हाल में आयोग ने स्टेनो असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के 133 पदों पर आवेदन मांगे हैं. यदि आप आवेदन करना चाहते हैं, तो जानें इन रिक्तियों के बारे में विस्तार से…

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (बीपीएसएससी) ने स्टेनो असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के कुल 133 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं.

कुल पद-133

स्टेनो असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर

सामान्य-55

अत्यंत पिछड़ा वर्ग-20

पिछड़े वर्ग की महिलाएं-4

पिछड़ा वर्ग 9

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग-13

अनुसूचित जाति-30

अनुसूचित जनजाति-2

शैक्षणिक योग्यता

इंटरमीडिएट/ 10+2 या समकक्ष योग्यता के साथ कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा करनेवाले आवेदन कर सकते हैं.

आयु सीमा

आवेदन के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष तय की गयी है.

वेतनमान

लेवल-5 के अनुसार निर्धारित 29,200-92,300 रुपये प्रतिमाह वेतनमान के रूप में दिये जायेंगे.

चयन प्रक्रिया

चयन के लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी, जिसमें पास होनेवाले उम्मीदवारों को स्टेनो और टाइपिंग का स्किल टेस्ट देना होगा. स्किल टेस्ट महज क्वालिफाइंग होगा, जो उम्मीदवार इसमें फेल होगा, वह अयोग्य करार दिया जायेगा. फाइनल मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा में प्राप्तांकों के आधार पर बनेगी. विस्तृत जानकारी अधिसूचना से प्राप्त कर सकते हैं़

स्टेनो स्किल टेस्ट

हिंदी स्टेनो की जांच 80 शब्द प्रति मिनट की गति से 5 मिनट तक लेखापन द्वारा की जायेगी. उसे टंकित करने के लिए 20 मिनट का और समय दिया जायेगा.

टाइपिंग टेस्ट

अभ्यर्थियों को हिंदी एवं अंग्रेजी में न्यूनतम 30 (तीस) शब्द प्रति मिनट की गति से 300 शब्दों को 10-10 मिनट में कंप्यूटर पर टाइप करने होंगे. निर्धारित 10 मिनट के समय में न्यूनतम 300 शब्दों से कम टाइप करनेवाले अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित कर दिया जायेगा.

कंप्यूटर ज्ञान की जांच

उम्मीदवार के एमएस-ऑफिस (वर्ड, एक्सेल, पावर प्वॉइंट) व इंटरनेट की जानकारी की जांच की जायेगी.

नियुक्ति से पहले सभी उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट भी कराया जायेगा.

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार वेबसाइट 30 मार्च, 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

अन्य जानकारी के लिए देखें : http://www.bpssc.bih.nic.in/Advts/Advt-01-2020-Steno-ASI.pdf

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

Published by: Prabhat Khabar

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >