BPSC Recruitment 2024: टॉपर्स फैक्ट्री स्कूल में निकली शिक्षकों की नियुक्ति, जानें कब शुरू होगा आवेदन

BPSC Recruitment 2024: बिहार के टॉपर्स की फैक्ट्री कहे जाने वाले समुलतला आवासीय विद्यालय में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षकों की भर्ती की जाएगी.

BPSC Recruitment 2024: बिहार लोक सेवा आयोग सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षक पद के लिए उम्मीदवारों की भर्ती करेगा. पंजीकरण प्रक्रिया 25 अप्रैल से शुरू होगी और 16 मई, 2024 को बंद हो जाएगी.

BPSC Recruitment 2024: ऐसे कर सकते हैं अप्लाई

सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in/www.onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएंगे.
उसके बाद पंजीकरण करने की प्रक्रिया को पूर्ण करें.
अपने आवेदन पत्र में सभी जरूरी सूचनाओं को भरने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
अंत में फोर्म को सबमिट करने के बाद डाउनलोड करें.
भविष्य के लिए इक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.

BPSC Recruitment 2024: उम्र सीमा

सिमुलतला आवासीय विद्यालय में निकली माध्यमिक और उच्च शिक्षकों की भर्ती के लिए न्यूनतम उम्र 25 साल है. जबकि अधिकतम उम्र सामान्य वर्ग के लिए 40 साल, पिछड़ा/अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 44, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए 45 साल और अनारक्षित महिला के लिए 43 साल है.

तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा आज, जानें जरूरी गाइडलाइन्स

BPSC Recruitment 2024: चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, उसके बाद मुख्य परीक्षा और फिर साक्षात्कार शामिल होगा। प्रारंभिक परीक्षा में 120 प्रश्न होंगे और समय अवधि 2 घंटे है। मुख्य परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी. प्रत्येक पाली में 300 अंकों के प्रश्न होंगे और समय अवधि 2 घंटे है। इंटरव्यू राउंड 100 अंकों का होगा.

BPSC Recruitment 2024: एप्लीकेशन फीस

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन फीस जमा करना जरूरी है. इसमें जनरल, ओबीसी और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये जमा करना होगा. इसके अलावा, एससी-एसटी और दिव्यांग कैंडिडेट्स के लिए फीस 150 रुपये है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >