साउथ एशियन यूनिवर्सिटी में प्रवेश का मौका

सार्क देशों की ओर से स्थापित साउथ एशियन यूनिवर्सिटी ने मास्टर एवं पीएचडी प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है. आप अगर इस अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय से पढ़ाई करना चाहते हैं, तो एंट्रेंस टेस्ट पास कर अपना प्रवेश सुनिश्चित कर सकते हैं. जानें, कोर्स एवं प्रवेश परीक्षा के बारे में...

ग्रेजुएशन के बाद किसी अच्छे संस्थान से मास्टर कोर्स एवं रिसर्च करने का इरादा रखते हैं, तो साउथ एशियन यूनिवर्सिटी (एसएयू) में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं. एसएयू दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) के आठ सदस्य देशों की सरकारों की ओर से स्थापित एक अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय है. सार्क के सदस्य देशों में भारत समेत अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका शामिल हैं.

जानें कोर्स के बारे में

आप एसएयू से अप्लाइड मैथमेटिक्स, कंप्यूटर साइंस, बायोटेक्नोलॉजी में एमएससी कर सकते हैं. यह संस्थान इकोनॉमिक्स, इंटरनेशनल रिलेशन, सोशियोलॉजी में एमए करने का भी मौका दे रहा है. इसके अलावा आप यहां से एलएलएम (मास्टर ऑफ लॉ) भी कर सकते हैं. प्रत्येक काेर्स की क्रमश: 30-30 सीटें हैं.

सभी मास्टर लेवल के प्रोग्राम में 50 फीसदी सीटें भारतीय आवेदकों के लिए आरक्षित हैं. अन्य सभी सात सार्क देशों के लिए शेष 50 प्रतिशत सीटें हैं.

आवेदन के लिए योग्यता

एमएससी अप्लाइड मैथमेटिक्स : सार्क देशों में शामिल किसी भी देश की सरकार की अोर से मान्यताप्राप्त संस्थान से न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों में मैथमेटिक्स के साथ तीन/चार वर्षीय बैचलर डिग्री होनी चाहिए.

एमएससी कंप्यूटर साइंस : कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ कंप्यूटर साइंस या संबंधित विषय में तीन या चार वर्षीय बैचलर डिग्री होनी चाहिए.

एमएससी बायोटेक्नोलॉजी : तीन वर्षीय बैचलर डिग्री (बीएससी, बीफार्मा, बीवीएससी, बीई, बीटेक, एमबीबीएस आदि) बायोलॉजिकल साइंस/ केमिस्ट्री/ एग्रीकल्चर एवं संबंधित विषय, वेटेरेनरी एवं संबंधित विज्ञान / बायोटेक्नोलॉजी/ बायोकेमिकल टेक्नोलॉजी में होना चाहिए.

एमए इकोनॉमिक्स : न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों में तीन वर्षीय बैचलर डिग्री, जिसमें मैथमेटिक्स एक विषय के तौर पर हो, या समकक्ष योग्यता आवश्यक है.

एमए सोशियोलॉजी एवं इंटरनेशनल रिलेशन : कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ किसी भी विषय में बैचलर डिग्री होना चाहिए.

मास्टर ऑफ लाॅ : न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों में पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड बीए/ बीबीए/ बीएससी/ एलएलबी डिग्री या तीन वर्षीय बैचलर डिग्री के साथ तीन वर्षीय एलएलबी डिग्री या बारहवीं के बाद चार वर्षीय एलएलबी डिग्री रखनेवाले अभ्यर्थी इस कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं.

एंट्रेंस टेस्ट से मिलेगा प्रवेश

सभी कोर्सेज में प्रवेश एंट्रेंस टेस्ट से मिलेगा. टेस्ट की अवधि 2 घंटे होगी और प्रश्न-पत्र में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जायेंगे. हर विषय के लिए अलग पाठ्यक्रम है एवं प्रश्नों की संख्या भी अलग-अलग होगी. प्रत्येक विषय का विस्तृत पाठ्यक्रम एवं सेंपल पेपर एसएयू की वेबसाइट में उपलब्ध है. टेस्ट की तैयारी के लिहाज से ये सैंपल पेपर छात्रों के लिए बेहद उपयोगी हैं. एंट्रेस टेस्ट का आयोजन 28 एवं 29 मार्च, 2020 को पटना, रांची, कोलकाता, दिल्ली, लखनऊ समेत देश भर में स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों में किया जायेगा. कोर्स अनुसार निर्धारित प्रवेश परीक्षा की तिथि जानने के लिए नोटिफिकेशन देखें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

Published by: Prabhat Khabar

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >