फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Zomato ने Cash on Delivery (COD) यानी डिलीवरी के समय कैश से भुगतान करने वाले ऑर्डर पर अलग से शुल्क लेना शुरू किया है. PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के ऐप पर की गई जांच में यह शुल्क अलग से दिखाई दिया और इसकी राशि अलग-अलग यूजर और ऑर्डर वैल्यू के हिसाब से बदल रही है.
5 रुपए या उससे अधिक लिया जा रहा एक्स्ट्रा चार्ज
ऐप पर यह चार्ज ‘Pay on Delivery Fee’ के नाम से दिखाई दे रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ मामलों में यह शुल्क ₹5 था, जबकि अलग-अलग यूजर के लिए रकम अधिक भी देखी गई. यह शुल्क COD विकल्प चुनने पर लगाया जा रहा है.
Zomato की मौजूदा शर्तों के मुताबिक, कंपनी ग्राहक से अलग-अलग तरह के शुल्क लेने का अधिकार रखती है और ऑर्डर से जुड़े लागू चार्ज भुगतान से पहले प्लेटफॉर्म पर दिखाए जाते हैं. फिलहाल उपलब्ध जानकारी के आधार पर इस नए COD शुल्क की वजह या इसे सभी यूजर्स पर लागू करने को लेकर Zomato की कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है.
